---Advertisement---

Sabudana बच्चों को खिलाने से पहले हो जाए अलर्ट, मोटापे और डायबिटीज की वजह बताकर फोर्टिस एक्सपर्ट ने जो कहा वह जान नहीं होगा यकीन

Sabudana: क्या आप भी बिना सोचे समझे अपने बच्चों को साबूदाना खिला रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि फोर्टिस अस्पताल के एक्सपर्ट ने इस बारे में आगाह करते हुए एक वीडियो शेयर किया जहां बताया कि साबूदाना कैसे आपके लिए खतरे की घंटी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2025 6:07 अपराह्न

Sabudana
Follow Us
---Advertisement---

Sabudana: क्या आप भी बिना सोचे समझे न सिर्फ खुद बल्कि बच्चों को भी साबूदाना खिलाते हैं। फोर्टिस गैस्ट्रोलॉजिस्ट ने एक वीडियो के जरिए लोगों को सचेत करते हुए जो कहा वह आपको हैरान कर सकता है। दरअसल इसे डायबिटीज और मोटापे की वजह बताते हुए लोगों को आगाह करते हुए एक्सपर्ट नजर आए हैं और उन्होंने बताया कि कैसे यह आपके लिए खतरे की घंटी है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने लोगों को यह भी बताया कि आखिर कैसे आप साबूदाना खा सकते हैं और कहां आपको सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने साफ तौर पर बताया है कि साबूदाना एक घोटाला है।

कैसे Sabudana बन सकता है डायबिटीज और मोटापे की वजह

वीडियो में फोर्टिस एक्सपर्ट कहते हैं कि पेरेंट्स को शायद यह बात हजम ना हो लेकिन साबूदाना के नाम पर हम रिफाइंड शुगर खा रहे हैं। अगर चिकित्सीय टर्म से देखा जाए तो यह कोई सुपर फूड नहीं है। यह स्टार्च है जो कैसावो रूट के स्टार्च से बनता है। सिर्फ 100 ग्राम साबूदाने में 360 कैलोरीज और 90% कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन फाइबर और विटामिन जीरो है। साबूदाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई है 70 से भी ऊपर और यह ब्लड शुगर को बढ़ाता है। अगर आप इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं तो यह इन्सुलिन रेजिस्टेंस, मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ा सकता है।

कैसे खा सकते हैं कभी कभार साबूदाना

इसके अलावा एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि अगर आप साबूदाना को दही या खूब सारी सब्जियों के साथ मिलाकर खाते हैं तो यह कांबिनेशन साबूदाना के ग्लाइसेमिक लोड को बैलेंस कर सकता है। हालांकि अगर आप डायबिटिक है या ओवरवेट है तो साबूदाना रोज खाने से आपकी गट और मेटाबॉलिज्म दोनों को नुकसान पहुंचाता है। साबूदाना आपके शरीर में कोई भी पोषक तत्व नहीं देता है। यह सिर्फ एनर्जी है पोषक तत्व नहीं है। ऐसे में डायबिटीज और मोटापे से पीड़ित लोगों को इससे बचकर रहने की सलाह डॉक्टर ने दी है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026