---Advertisement---

Sambhal Viral Video: Bolero से बाइक घसीटने वाले प्रकरण में बड़ी कार्रवाई! चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने रखा पक्ष; देखें

Sambhal Viral Video: क्रूरता की हदें किस कदर तक पार की जा सकती हैं इसका अंदाजा संभल में हुए एक सड़क हादसे से लगाया जा सकता है। दरअसल, Sambhal में एक मार्ग दुर्घटना के बाद Bolero चालक ने बाइक को 2 किमी तक घसीटा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2024 5:42 अपराह्न

Sambhal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Sambhal Viral Video: क्रूरता की हदें किस कदर तक पार की जा सकती हैं इसका अंदाजा संभल में हुए एक सड़क हादसे से लगाया जा सकता है। दरअसल, Sambhal में एक मार्ग दुर्घटना के बाद Bolero चालक ने बाइक को 2 किमी तक घसीटा। इस दौरान चिंगारी निकलती रही, लेकिन क्रूर चालक को ना तो जान का मोह रहा और न ही बाइक का। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बाइक चालक की दुखद मौत हो गई है। मार्ग दुर्घटना से जुड़े प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। Sambhal Viral Video में दर्दनाक हादसे के बाद बोलेरो चालक को तेज रफ्तार में वाहन चलाते देखा जा सकता है। संभल में हुए इस मार्ग दुर्घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने भी पक्ष रखा है। आइए हम आपको संभल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस द्वारा रखे गए पक्ष और इससे जुड़ा पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।

पुलिस ने लिया संभल मार्ग दुर्घटना मामले का संज्ञान

संभल पुलिस ने बोलेरो और बाइक के बीच हुई भिड़ंत से जुड़े मार्ग दुर्घटना वाले मामले का संज्ञान ले लिया है। Sambhal Viral Video के आधार पर पुलिस लगातार मामले की अग्रिम जांच में जुटी है। संभल पुलिस का कहना है कि Bolero को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “प्रकरण में थाना सम्भल पर अभियोग पंजीकृत कर बुलेरो को कब्जे में लिया गया है तथा बुलेरो चालक को स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।” बता दें कि संभल वायरल वीडियो में चालक की क्रूरता भरी भाव को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

Sambhal Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

बोलेरो से एक बाइक को टक्कर मारने और फिर बाइक को करीब 2 किमी दूर घसीटने से जुड़ा वीडियो देख यूजर्स हैरान हो जा रहे हैं।

Watch Video

आम तौर पर यदि किसी वाहन के सामने कोई पत्थर भी आ जाए तो चालक ब्रेक का इस्तेमाल करता है। हालांकि, संभल में इससे ठीक उलट चालक Bolero को भगाता रहा। जबकि बोलेरो के नीचे बाइक फंसी थी। यूजर्स Sambhal Viral Video को देख सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कैसे कोई इतना लापरवाह और क्रूर हो सकता है कि उसे सामने वाले के प्रति बिल्कुल मोह-माया न रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026