---Advertisement---

TATA की इलेक्ट्रिक कार के लिए मसीहा बना Ather का Electric Scooter, धक्का लगाते हुए वीडियो वायरल

TATA Nexon EV को Ather Electric Scooter ने बंद होने पर धक्का दिया है। जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 15, 2023 11:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon EV : देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खूब खरीद रहे हैं। भारत में इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा टाटा की नेक्सॉन बिकती है। वहीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो ओला के बाद एथर का नाम आता है। दोनों ही अपने-अपने सेगमेंट में काफी अलग और खास कर रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि, किसी इलेक्ट्रिक कार के लिए कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर मसीहा बन सकता है। ये शायद ही आज से पहले किसी के दिमाग में आया होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो हर किसी को हैरान किए हुए है।

Nexon EV को Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दिया सहारा

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो वीएस सुनील नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, टाट की Nexon EV की बैटरी खत्म हो जाती है, जिसे Ather का इलेक्ट्रिक स्कूटर धक्का लगाकर आगे लेकर जा रहा है। ये वीडियो किसी ट्रैफिक से भरी जगह का है। जहां पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर इलेक्ट्रिक कार की मदद करता हुआ देखा जा सकता है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो बस देखता ही जा रहा है। यही कारण है कि, इस वीडियो पर लोगों के काफी फनी कमेंट भी आ रहे हैं।

Ather Electric Scooter की खासियत

Ather का ये सबसे प्रीमियम स्कूटर एथर 450 एक्स है। जो कि, 1 लाख 30 हजार की एक्स शोरुम कीमत पर मिलता है। इसमें 3.7 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसके साथ ही ये सिंगल चार्ज पर 146 की रेंज देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment