Fatehpur Viral Video: यूपी के फतेहपुर में बीच सड़क छेड़खानी करने वाले मनचलों को पुलिस ने जबरदस्त सबक सिखाया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में बाइक सवार दो मनचले स्कूली छात्राओं को परेशान करते नजर आ रहे हैं। मनचलों ने पहले छात्रा पर छींटाकशी की, फिर बीच सड़क एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया।
फतेहपुर वायरल वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा और पुलिस कार्रवाई सामने आई। स्थानीय पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों मनचलों को हिरासत में लिया है। त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई को देख यूजर्स वाहवाही कर रहे हैं।
फतेहपुर में मनचले ने छींटाकशी कर बीच सड़क पकड़ा छात्रा का हाथ!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नरेन्द्र नाथ मिश्रा नामक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मनचलों का बदमाशी देखी जा सकती है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में देखें किस तरह सरेआम छेड़खानी हो रही है! pic.twitter.com/lFRiukNbMT
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) April 20, 2026
मनचले पहले सड़क किनारे बाइक पर खड़े छात्राओं के आने का इंतजार करते हैं। बॉलीवुड के फिल्मी सीन की तरह फिर बाइक आगे बढ़ती है और कुछ कदम आगे जाकर रुकती है। फिर एक मनचला बाइक पर बैठे-बैठे ही सड़क से गुजर रही छात्रा की हाथ खींचने की कोशिश करता है। हालांकि, छात्रा उससे बचकर आगे बढ़ जाती है।
एक्स से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक तक तेजी से वायरल हो रहा 42 सेकेंड का ये क्लिप छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यूजर्स जमकर फतेहपुर वायरल वीडियो को साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। छात्रा के साथ मनचले की बर्ताव को देख आक्रोश भी नजर आ रहा है और कार्रवाई की मांग उठ रही है।
पुलिस ने Fatehpur Viral Video का संज्ञान लेकर की कार्रवाई
स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे फतेहपुर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास मोटर साइकिल पर सवार दो लड़के स्कूल में जा रही बच्चियों के साथ छींटाकशी, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत कर रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए इसमें पुलिस की तरफ से ही पॉक्सो एक्ट और कठोर… pic.twitter.com/Nt8nevexO8
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) April 20, 2026
फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बयान जारी कर कहा कि ये घटना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास की है। यहां मोटर साइकिल पर सवार दो लड़के स्कूल जा रही छात्रा को छेड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए पुलिस की ओर से म पॉक्सो एक्ट और कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जगया है।
इतना ही नहीं, फतेहपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मोटर साइकिल को धारा 207 मोटर वाइकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि नजीर पेश की जा सके। पुलिस एक्शन देख यूजर्स वाहवाही करते हुए मनचलों को सख्त सजा देने की बात कह रहे हैं।
