---Advertisement---

Viarl Video: जालिम बहू! बूढ़े ससुर को डंडे से पिटती कलयुगी महिला कैमरे में हुई कैद, यूजर ‘बोले- अभी दो सजा’

Viarl Video: सोशल मीडिया पर अकसर हैरत और सोच में डाल देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन पर यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रिया देखने को मिलती रहती है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी छिपी हुई चीजें सामने आ जाती हैं। जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि, क्या वाकई ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2024 12:51 अपराह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viarl Video: सोशल मीडिया पर अकसर हैरत और सोच में डाल देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन पर यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रिया देखने को मिलती रहती है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी छिपी हुई चीजें सामने आ जाती हैं। जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि, क्या वाकई में इंसान इतना ज्यादा गिर चुका है। ये Viarl Video भी कुछ ऐसा ही है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक बहू अपने बूढ़े ससुर को छड़ी से पीट रही है। इतनी ही नहीं वो बुरी तरह से धक्का देकर उसे जमीन पर भी गिरा भी देती है।

कलयुगी बहू ने ससुर को पीटा

वीडियो देखा जा सकता है कि, वो अपने ससुर के साथ काफी गलत व्यवहार कर रही है। इस पूरी घटना का वीडियो वहां पर लगे CCTV में कैद हो जाता है। जिसके बाद इस महिला की दरिंदगी से पर्दा उठाता है। ये वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है। Viarl Video में दिख रहा शख्स मंगलुरु के कुलशेखर का 87 साल का व्यक्ति पद्मनाभ सुवर्णा बताया जा रहा है। वहीं, छड़ी से पिटती महिला उसकी बहू उमा शंकरी बताई जा रही है। ये घटना 9 मार्च की है। इस महिला का पति विदेश में रहता है।

Viarl Video देख लोगों का गुस्सा फूटा

इस घटना के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी पीड़ित की बेटी ने पुलिस में दी है। इसके साथ ही मामला दर्ज कराया है। खबरों की माने तो महिला अट्टावर में कर्नाटक विद्युत बोर्ड (केईबी) में एक अधिकारी है। इस घटना के वीडियो के सामने आते ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के वीडियो को Headline Karnataka नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक कई सारे व्यूज के साथ कमेंट और लाइक्स आ चुके हैं। ये वीडयो लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस महिला को सजा देने की बात कह रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026