---Advertisement---

‘मुसलमानों को BJP से नफरत…!’ Ayodhya में पार्टी की हार पर संविधान को लेकर क्या बोले Vikas Divyakirti? देखें वीडियो

Vikas Divyakirti Viral Video: एक पूर्व सिविल सेवक, शिक्षक, लेखक एवं व्याख्यात यूट्यूबर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति इन दिनों खूब सुर्खियों में है। उन्होंने बीते दिनों समाचार एजेंसी एएनआई पर स्मिता प्रकाश के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया जिसमें अयोध्या में BJP की करारी हार को लेकर विकास दिव्यकीर्ति ने कई पहलुओं पर बात की।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 21, 2024 3:31 अपराह्न

Vikas Divyakirti Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Vikas Divyakirti Viral Video: एक पूर्व सिविल सेवक, शिक्षक, लेखक एवं व्याख्यात यूट्यूबर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति इन दिनों खूब सुर्खियों में है। उन्होंने बीते दिनों समाचार एजेंसी एएनआई पर स्मिता प्रकाश के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया जिसमें अयोध्या में BJP की करारी हार को लेकर विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti Viral Video) ने कई पहलुओं पर बात की।

विकास दिव्यकीर्ति ने फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की डेमोग्राफी, जातीय समीकरण व संविधान में बदलाव के नारे समेत अन्य कई तथ्य सामने रखे। उन्होंने बताया कि कैसे ओबीसी वर्ग, दलित समुदाय और मुसलमानों का वोट एकमुश्त सपा को जाना भाजपा के लिए फैजाबाद (अयोध्या) में हार का कारण बना। इसके अलावा विकास दिव्यकीर्ति ने भी ये भी कहा कि “मुस्लिम समुदाय बीजेपी से नफरत करता है और ये पूरी दुनिया को पता है।”

अयोध्या में BJP की हार के प्रमुख कारण

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने एएनआई के साथ किए गए पॉडकास्ट में कई पहलुओं पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने अयोध्या (फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र) में भाजपा की हार के कारण का विश्लेषण बड़े गंभीरता से किया। विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि सपा ने फैजाबाद में दलित वर्ग का उम्मीदवार देकर सधा हुआ दाव खेला। उन्होंने बताया कि अयोध्या के साथ आस-पास के लोकसभा क्षेत्रों में डेमोग्राफी बेहद अलग हैं। यहां 20 फीसदी के आस-पास पिछड़े वर्ग की आबादी तो वहीं लगभग 20-20 फीसदी के आस-पास ही दलित व मुसलमानों की आबादी है।

विकास दिव्यकीर्ति का दावा है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश पासी को ये 60 फीसदी मत एकतरफा मिले जिसके कारण सपा फैजाबाद (अयोध्या), अबेडकरनगर, बस्ती, श्रावस्ती जैसे इलाकों में बढ़त लेकर जीत पाने में कामयाब हो सकी। फैजाबाद में BJP की हार का विश्लेषण करते हुए ये भी कह दिया कि “मुसलमानों को बीजेपी से नफरत है और ये बात दुनिया से तो छिपी नहीं है।”

संविधान में बदलाव का स्लोगन भी हार का कारण

विकास दिव्यकीर्ति ने स्मिता प्रकाश के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फैजाबाद से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने ही सबसे पहले संविधान में बदलाव करने की बात कही थी। फैजाबाद व आस-पास के जिलों में यह मुद्दा तेजी से उछला और कहीं न कहीं फैजाबाद (अयोध्या) व आस-पास के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की हार का एक प्रमुख कारण बना।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026