---Advertisement---

Maharashtra में कहां खुली नोटों की गड्डी? BJP नेता Vinod Tawde पर पैसे बांटने का आरोप; सोशल मीडिया पर Video Viral

Vinod Tawde Viral Video: BJP संगठन के माहिर खिलाड़ी विनोद तावड़े एक ताजा प्रकरण में घिरते नजर आ रहे हैं। बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने उन पर मतदान से ठीक पहले पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बीवीए के आरोपों को विनोद तावड़े (Vinod Tawde) की ओर से सिरे से खारिज किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 19, 2024 2:11 अपराह्न

Vinod Tawde Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Vinod Tawde Viral Video: BJP संगठन के माहिर खिलाड़ी विनोद तावड़े एक ताजा प्रकरण में घिरते नजर आ रहे हैं। बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने उन पर मतदान से ठीक पहले पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बीवीए के आरोपों को विनोद तावड़े (Vinod Tawde) की ओर से सिरे से खारिज किया गया है। हालांकि, इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विनोद तावड़े से जुड़े वायरल वीडियो (Vinod Tawde Viral Video) में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता 5 करोड़ रुपए के साथ वसई के एक होटल में पकड़े गए हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) में मतदान से ठीक पहले विनोद तावड़े से जुड़े प्रकरण को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Vinod Tawde Viral Video को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल!

सोशल मीडिया पर BJP नेता विनोद तावड़े से जुड़ा वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद महाराष्ट्र में भूचाल मचा है। एक के बाद एक कई विपक्षी नेता विनोद तावड़े पर निशाना भी साध रहे हैं। ‘लुटयंस मीडिया’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से विनोद तावड़े (Vinod Tawde) से जुड़ा कई वीडियो क्लिप पोस्ट किया है। इन तमाम पोस्ट में विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Shiv Sena (UBT) नेता Sanjay Raut ने साधा निशाना

विनोद तावड़े पर पैसे बांटने से जुड़ा गंभीर आरोप लगने के बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन पर जमकर निशाना साधा है। संजय राउत (Sanjay Raut) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “बीजेपी का खेल अजीब है। ठकुरानी ने वो काम किया जो चुनाव आयोग को करना चाहिए था। चुनाव आयोग (Election Commission of India) यहाँ हमारे बैग की जाँच करता है।”

विपक्ष के आरोपों पर Vinod Tawde की प्रतिक्रिया

बहुजन विकास अघाड़ी के नेता और विधायक क्षितिज ठाकुर, संजय राउत और वसई-विरा से विधायक हितेंद्र ठाकुर के आरोपों पर बीजेपी नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawde) की प्रतिक्रिया सामने आई है। विनोद तावड़े ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विपक्ष की चाल बताया है। विनोद तावड़े का कहना है कि मतदान से ठीक पहले ये कदम छवि को बदनाम करने के लिए उठाया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026