---Advertisement---

Viral Animal video: खतरनाक रफ्तार से दौड़ती ट्रेन के नीचे आया कुत्ता! गजब की चालाकी दिखाकर बचाई अपनी जान

Viral Animal video: सोशल मीडिया पर कुत्ते का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उसने जिस तरह अपनी जान बचाई है वह काबिले तारीफ है। चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद वह अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ है। यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग तारीफ किए हुए भी नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2023 5:15 अपराह्न

animal video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Animal video: रेल की पटरी ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों के लिए भी मौत का दरवाजा है। यह सच है कि पटरी के नीचे आने से आए दिन लोग अपनी जान गंवा लेते हैं लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि पटरी के नीचे आने के बावजूद भी किसी की जान बच जाती है। अगर नहीं तो सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप चौक जायेंगे। दरअसल पटरियों को पार करते समय जानवर चलती हुई ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं लेकिन इस वीडियो में एक कुत्ता ट्रेन के नीचे आने के बावजूद अपनी चालाकी से जान बचा लेता है। यही वजह है कि यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कुत्ते की चालाकी काबिले तारीफ

इस वीडियो में कुत्ते ने जिस तरह अपनी चालाकी दिखाई है वह काबिले तारीफ है और यही वजह है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कुत्ते की तारीफ कर रहे हैं।तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन में हजारों लोग कट जाते हैं लेकिन एक कुत्ते के साथ भी ऐसा हो सकता था क्योंकि वह ट्रेन की पटरी के नीचे था। हालांकि अपनी चालाकी से वह खुद को बचा लिया। दरअसल यह कुत्ता रेलवे ट्रैक पर फंस गया लेकिन अपनी चतुराई से बिना हिले डोले एक ही जगह पर स्थिर रहा।

चालाकी दिखाकर स्मार्ट बन गया यह कुत्ता

थोड़ी देर बाद जब ट्रेन चली जाती है तो कुत्ता वहां से उठ कर निकल जाता है और इस दौरान उसे चोट भी नहीं लगती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉग की स्मार्टनेस को देख यूजर्स हैरान हो गए हैं और तारीफ किए बिना नहीं थक रहे हैं। जिस तरह उसने अपनी जान बचाई वह वाकई काबिले तारीफ है। ऐसे मौके पर इंसान के भी दिमाग काम करने बंद कर जाते हैं और इस कुत्ते ने अपनी जान सूझबुझ से बचाई है।

वीडियो को मिले हैं अब तक इतने व्यूज

इस वीडियो को तांसु येजेन ट्विटर अकाउंट से जारी किया गया है और इसे अब तक 4.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।ट्रेन की पटरी के नीचे आने के बाद भी वह अपने धेर्य को बरकरार रखा और इस समस्या से उभर कर सामने आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता इधर उधर देख कर अपनी जान बचा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026