---Advertisement---

Viral Animal video: जंगली सुअर के शिकार में बाघ के छूटे पसीने, दहशत भरा यह वीडियो देख घबरा जाएंगे आप

Viral Animal video: सोशल मीडिया पर एनिमल वायरल वीडियो देखना लोगों को काफी पसंद है और यही वजह है कि ये वीडियो काफी चर्चा में होते हैं। बाघ से लेकर कई ऐसे जानवर हैं जिसके वीडियो को देख लोग खौफ में आ जाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें काफी पसंद होता है। इस बीच बाघ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Viral Animal video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Animal video: सोशल मीडिया पर एनिमल वायरल वीडियो देखना लोगों को काफी पसंद है और यही वजह है कि ये वीडियो काफी चर्चा में होते हैं। बाघ से लेकर कई ऐसे जानवर हैं जिसके वीडियो को देख लोग खौफ में आ जाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें काफी पसंद होता है। इस बीच बाघ और जंगली सूअर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि बाघ किस तरह जंगली सूअर को पकड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है। अंत में वह अपना शिकार कर लेता है। आईए देखते हैं यह वायरल वीडियो

बाघ की शिद्दत के सामने जंगली सूअर हुआ ढेर

जंगली सूअर और बाघ का यह वीडियो आपको हैरान कर देगा और आप खौफ में आ जाएंगे। इस वीडियो की शुरुआत गुर्राए हुए बाघ से होती है जिसमें वह अपनी नज़रें जमाए एक जंगली सूअर का पीछा कर रहा है। छलांग लगाकर बाघ सूअर पर कई बार झपटने की कोशिश करता है लेकिन वह नाकामयाब रहता है। अंत में वह झपट्टा मारने में कामयाब हो जाता है और जंगली सूअर वही बेसुध हो जाता। वहीं बाघ सूअर को तब तक अपनी दातों में दबाए रखता है जब तक कि उसके प्राण पखेरू नहीं उड़ जाते हैं।  हालांकि इस वीडियो में बाघ की शिद्दत के सामने सूअर के साहस की भी लोग दात दे रहे हैं और वह जिस तरह अपनी जान बचाने की कोशिश में है उसे देख बाघ के भी पसीने छूट गए हैं।

यहां देखें Video:-

 

वीडियो को मिल रहे हजारों व्यूज

एनिमल वायरल वीडियो लोगों को काफी पसंद है और यही वजह है कि यह वीडियो भी फिलहाल काफी सुर्खियों में है।वीडियो को वाइल्ड थिंग्स यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 15000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2 मई 2023 को जारी इस वीडियो को तो 818 लाइक मिल चुके हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में सूअर और बाघ के बीच की यह घमासान जंग वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026