---Advertisement---

Viral Animal Video: शिकारी लोमड़ी के मुंह से शातिर बाज ने छीन लिया खरगोश का शिकार, दी ऐसी पटखनी कि वीडियो हो गया वायरल

Viral Animal Video: सोशल मीडिया पर एनिमल वायरल वीडियो को देखना लोग को पसंद करते हैं। डिस्कवरी से लेकर इंटरनेट पर भी वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें दो जानवरों के बीच करतब दिखाया जाता है। वहीं इन कारनामों को देखना लोगों को खूब पसंद है और यही वजह है कि एक से बढ़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में होते हैं। ऐसे में बाज और लोमड़ी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शिकार के लिए दोनों के बीच में घमासान देखने को मिला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 2:46 अपराह्न

Viral Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Animal Video: आजकल सोशल मीडिया के इस दौड़ में वाइल्डलाइफ को लोग खूब इंजॉय कर रहे हैं। डिस्कवरी चैनल से लेकर सोशल मीडिया पर भी एनिमल वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो ट्रेंड में आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल खूब चर्चा में है जिसमें शिकारी लोमड़ी के मुंह से इसका शिकार छीन कर फरार हो जाता है। अपने शिकार को लेकर काफी एक्टिव रहने वाली लोमड़ी को बाज से मात खानी पड़ती है और शिकार भी चला जाता है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बाज की रफ्तार देख आप भी रह जाएंगे दंग

लोग बाज की तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह वह लोमड़ी के मुंह से शिकार छिनकर उड़ गया है। बाज की नजर से कुछ भी नहीं बच पाता है और यही वजह है कि उस पर तमाम तरह के मुहावरे भी बनाए गए हैं कि बाज की नजर काफी अलग और एकाग्र होती है। वीडियो में एक लोमड़ी अपने शिकार यानी खरगोश को मुंह में दबाकर जा रही होती है तभी पीछे से एक बाज आकर उसके मुंह से झपट्टा मार कर शिकार को लेकर लोमड़ी से आगे निकल जाता है। खैर बाद में लोमड़ी बाज का पीछा भी करती है लेकिन बाज की रफ्तार के आगे लोमड़ी मात खा जाती है।

शिकार करने में बाज का नहीं है कोई जवाब

लोमड़ी को पछाड़कर बाज जहां आगे निकल जाता है वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एंग्री एनिमल इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अब तक 86000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 25 जून को जारी इस वीडियो को लोग ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं और कमेंट में बाज की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं। बाज़ अपनी नजर जमाने को लेकर हमेशा से चर्चा में रहा है लोगों का कहना है कि बाज का नियम और उसके चैलेंज को तोड़ पाना किसी के लिए भी बस की बात नहीं है। एक और यूजर का कहना है कि अब समझ में आया कि बाज क्यों यूएस का राष्ट्रीय प्रतीक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026