Viral Video: सरेआम महिला और आदमी पर बरसाए गए डंडे, बेशर्मी से तमाशा देखते रहे लोग, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है. इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक महिला को सरेआम डंडे से पीटा जा रहा है .एक आदमी लगातार उस पर बेरहमी से डंडे बरसा रहा है. वहां पर एक आदमी भी बैठा है. इन दोनों पर ये आदमी कहर बनकर टूट रहा है. इस दौरान भीड़ तमाशा देख रही है.

viral video

viral video

Viral Video: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है. इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक महिला को सरेआम डंडे से पीटा जा रहा है .एक आदमी लगातार उस पर बेरहमी से डंडे बरसा रहा है. वहां पर एक आदमी भी बैठा है. इन दोनों पर ये आदमी कहर बनकर टूट रहा है. इस दौरान भीड़ तमाशा देख रही है.

महिला और आदमी की बेरहमी से पिटाई

सरेआम जब महिला और आदमी की पिटाई हो रही है, तब भीड़ सिर्फ तमाशा देख रही है. महिला को मारने के बाद यह आदमी महिला के साथ मौजूद अन्य आदमी को पीटना शुरु कर देता है. वह इन दोनों को इतनी बुरी तरह से मार रहा है कि, यह दोनों बेसुध होकर जमीन पर गिरे हुए हैं और दर्द से चीख तड़प रहे हैं. कुछ लोग बीच बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह नहीं रुक रहा है.

इस Viral Video को देखने के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर इस आदमी और औरत की ऐसी क्या गलती है? जो उन्हें इतनी भयंकर तालिबानी सजा दी जा रही है. आपको बता दें, यह वीडियो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है.

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने शेयर किया Viral Video

https://twitter.com/amitmalviya/status/1807341290520289486

इस वीडियो को बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय की तरफ से एक्स पर शेयर किया गया है इसके साथ उन्होंने लिखा कि, “पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का यह घिनौना चेहरा है।वीडियो में जो व्यक्ति एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम तजमुल (इलाके में जेसीबी के नाम से मशहूर) है। वह अपनी ‘इंसाफ’ सभा के जरिए त्वरित न्याय देने के लिए मशहूर है और TMC विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है।भारत को टीएमसी द्वारा संचालित पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों की वास्तविकता से अवगत होना चाहिए। हर गांव में एक #संदेशखाली है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं।बंगाल में कानून-व्यवस्था का नामोनिशान नहीं है। क्या ममता बनर्जी इस राक्षस के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या शेख शाहजहां की तरह उसका बचाव करेंगी? स्थान – लक्ष्मीकांतपुर, चोपड़ा, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल”

इस घटना के वीडियो ने लोगों के विचलित कर दिया है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version