---Advertisement---

Viral Video: बुर्का पहन दिन दाहड़े लूट करने पहुंचे चोर,वीडियो देख लोगों की कांपी रुह

Viral Video: बुर्का पहनकर दिन दहाड़े चोरी करते चोर कैमरे में हुए कैद।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 21, 2024 3:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: चोरी के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अकसर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग काफी डर जाते हैं। एक बार फिर से इंटरनेट पर एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक चोर सुनार की दुकान पर दिन दहाड़े बुर्का पहनकर अपने साथी के साथ पहुंचा और फिर दुकान के मालिक पर हमला कर दिया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि, अब तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की रुह कांप रही है।

बुर्का पहन दिन दाहड़े लूट करने निकले चोर

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो युवक दुकान के अंदर एंट्री करते हैं। इन दोनों चोरों में से एक चोर ने बुर्का पहना हुआ है और हाथ में काफी बड़ा चाकू लिया हुआ है। चोरों को दुकान में देख मालिक काफी डर जाता है , वहां पर एक लड़का है जो कि डर की वजह से भागने में कामयाब हो जाता है।

तभी चोर दुकानदार पर चाकू से हमला कर देता है। इसके साथ ही एक बैग में पैसे और गहने भरने का इशारा भी करता है । फिर अचानक से दुकान मालिक मौका देखकर फरार हो जाता है। इस वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि, सुनार और लड़का मिलकर चोरों को भगा देता है। ये लोग कुर्सियों का सहारा लेकर इन्हें भगाने में कामयाब हो जाते है। इस तरह ये खौफनाक नजारा कैमरे में कैद हो जाता है जो कि, अब काफी तेजी से फैल रहा है।

Viral Video पर यूजर्स की आ रही प्रतिक्रियाएं

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, “हैदराबाद: बुर्का पहने दो बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में की लूट, CCTV में कैद हुआ वीडियो।” इस घटना को 21 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं जो कि, दुकानदार की हिम्मत की काफी तारीफ कर रहे है तो वहीं, कुछ लोग बुर्के को खतरनाक बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tiger Shroff

मार्च 2, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026