---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली के नामी रेस्टोरेंट के खाने में निकला बिलबिलाता जिंदा कीड़ा, देखने वालों को आ रही उल्टी

Viral Video: दिल्ली के नामी रेस्टोरेंट के खाने में जिंदा कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है। इसका वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2024 6:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी गंदा खाना दिखता है तो कभी खाने की चीजों में रेंगते हुए कीड़े दिखते हैं। जिसकी वजह से लोगों का अकसर मन खराब हो जाता है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आप कभी दिल्ली के किसी महंगे रेस्टोरेंट से खाना खाते हुए सौ बार सोचें हो सकता है कि, आपका मन इसे देखकर उल्टी करने का करे। दरअसल, यहां के एक नामी होटल के खाने में बिलबिलाता हुआ एक जिंदा कीड़ा निकला है। जिसे देखकर लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है।

दिल्ली के नामी रेस्टोरेंट के खाने में निकला कीड़ा

इस वीडियो को Tez Tarrar नाम के एक्स अकाउंट से 9 जून को शेयर किया गया था जो कि, अब काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है। जिसमें लिखा हुआ है कि, “अगर आप भी रेस्टोरेंट में खाते हैं खाना तो हो जाएं सावधान… यह वीडियो राजौरी गार्डन J U G G E R N A U T रेस्टोरेंट की बताई जा रही है, जहां खाने के अंदर कीड़ा निकला… प्रशासन को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए.”

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्लेट में कवाब जैसा कुछ दिख रहा है। जिसमें एक कीड़ा बिलबिला रहा है। इस दौरान टेबल पर बैठी एक महिला और उसका बच्चा दिख रहा है। इन्हें देखकर लगता है कि, इस खाने को इसी परिवार ने ऑर्डर किया है। जिसमें ये कीड़ा निकला है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है वो लोग इसे बंद कराने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक को जेल में डालने के लिए बोल रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कमेंट करके बोल रहे हैं कि, बड़े होटल में जितनी ज्यादा सफाई होती है उतना ही इनका किचन गंदा होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026