---Advertisement---

Viral Video: खेत में शौच करने गए व्यक्ति को अजगर निगलने ही वाला था, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख नही होगा यकीन

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती है इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2024 6:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है दरअसल एक व्यक्ति शौच करने के लिए खेत में जाता है, जहां एक 15 फुट लंबा अजगर उसपर हमला कर देता है। दिल दहला देने वाली यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रह है।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

जानकारी के मुताबिक यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की बताई जा रही है। जहां एक ग्रामीण शौच करने के लिए जंगल गया तो 15 फुट लंबे अजगर ने उसपर हमला बोल दिया। खुद को बचाने के लिए उस व्यक्ति ने अजगर के मुंह को पकड़ लिया और चिल्लाने लगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही मिनटों में वहां पर गांव वाले इक्ट्ठा हो गए और उस शख्स को बचाने की कोशिश करने लगे।

मालूम हो कि यह वायरल वीडियो जबलपुर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुंडम तहसील के कल्याणपुरी गांव की है। जहां एक शख्स शौच के लिए गया था जहां अजगर ने उसपर हमला बोल दिया।

गांव वालों ने बचाई जान

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे 15 फीट लंबे अजगर ने उस व्यक्ति को पूरी तरह से जकड़ लया था। जब उस व्यक्ति को कुछ समझ नहीं आया तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, तभी गांव वाले वहां पर जमा हो गए। ग्रामीणों के पास अजगर को भगाने का कोई साधन नहीं था तो उन लोगों ने कुल्हाड़ी, पत्थर और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर अजगर को मार डाला। वहीं इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी वहां पर पहुंच गए। हालांकि अधिकारियों को कहना है कि अगर किसी की जान बचाने के लिए जानवर की हत्या की गई है तो वह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है।

वहीं इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने बताया है कि पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया उसने देखा कि अजगर ने उसे चारों तरफ से लपेट लिया है। पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए करीब 20 मिनट तक संघर्ष किया। कामयाब नहीं होने पर उसने अजगर का मुंह पकड़ लिया और जोर- जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद गांववालों ने उसे मौत के मुंह से छुड़ा लिया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026