---Advertisement---

Viral Video: गजब! पेपर लीक चलेगा लेकिन स्टूडेंट का 1 मिनट लेट नहीं चलेगा, वीडियो देख यूजर्स के खून में लगी आग

Viral Video: एग्जाम देने सेंटर पर एक मिनट लेट पहुंचे छात्रों को अधिकारियों ने वापस लौटाया। इंटरनेट यूजर्स का फूटा गुस्सा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2024 6:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नीट एग्जाम के रिज्लट को लेकर पूरे देशभर में हल्ला मचा हुआ है। बच्चे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यही वजह है कि, अब वो खुलकर सड़कों पर पेपर लीक के मामले का विरोध कर रहे हैं। सड़कों से लेकर इंटरनेट तक पर ये मुद्दा छाया हुआ है। अभी ये विवाद चल ही रहा था कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा। इस Viral Video में दावा किया जा रहा है कि, परीक्षा देने आए उम्मीदवार 1 मिनट लेट परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे लेकिन उन्हें अधिकारियों ने परीक्षा नहीं देने दी।

परीक्षा केन्द्र पर 1 मिनट लेट पहुंचे छात्रों को अधिकारियों ने लौटाया

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, “अभ्यर्थी दिए गए प्रवेश समय से एक मिनट देरी से पहुंचे, अधिकारियों ने उन्हें ग्रुप 1 परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कf, परीक्षा देने आए छात्र अधिकारियों से काफी प्रार्थना भी कर रहे हैं और अपने भविष्य की दुहाई भी दे रहे हैं लेकिन ये अधिकारी इन अभ्यर्थियों को पेपर देने के लिए परमिशन नहीं दे रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, काफी अभ्यार्थी हैं जो कि, परिक्षा के केन्द्र पर लेट पहुंचे हैं और अंदर जाने के लिए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से विनती कर रहे हैं। लेकिन इन सभी बच्चों को पुलिस कर्मियों ने वापस लौटा दिया है। इस दौरान इन बच्चों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। वीडियो के अंत में लेट आए सभी उम्मीदवारों को वापस लौटना पड़ता है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है, वो लीक पेपर से इसको जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, इन अधिकारियों को इन बच्चों को जाने देना चाहिए था। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, पैसे वालों के लिए पूरा पेपर आउट कर दिया जाता है। इस तरह पुलिस वालों को भी लोग भला बुरा बोल रहे हैं। इस वीडियो को 9 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anushka Sharma

अप्रैल 30, 2026

Sambhal Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Moradabad Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026