---Advertisement---

Viral Video: और करो लव मैरिज! पत्नी के खाना बनाने की क्षमता को नहीं झेल पाई सास, बीवी के कांड पर पति को पड़ा चांटा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लव मैरिज के बाद बहू के कारनामे को देख बेटे पर गुस्सा उतारती नजर आई सास, देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2024 2:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर पति-पत्नी के वीडियो काफी वायरल होते हैं। लव मैरिज का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। यहां एक बार फिर से लव मैरिज करने के साइड इफेक्ट्स को दिखाया गया है जो सिर्फ मनोरंजन के के लिए है। लव मैरिज के बाद सास और बहू के वीडियो को तो आपने कई दफा देखे होंगे लेकिन इस वीडियो में बेचारा पति बीच में फंस जाता है और उसके साथ जो होता है वह देख आप हंस पड़ेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे क्योंकि यहां पत्नी सास के सामने कुछ ऐसा करती है जिसके बाद पति को चांटा पड़ता है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है।

बहू के कारनामे को देख हंस पड़ेंगे आप

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सास और बहू पहले रसोई घर में काम कर रही होती है। सास खाना बना रही है और इसे देख बहू भी एक्सपेरिमेंट करने पहुंच जाती है और वह सास के हाथ से तवे को लेती है। वह अपनी सास की नकल करते हुए खाना बनाने की कोशिश करती है लेकिन वह जिस तरह खाना बना रही थी उसे देख स या बर्दाश्त नहीं कर पाई।

पति को पड़ा जोरदार चांटा

वीडियो में आप देखेंगे कि जब बहू तवे को उछालती है तो खाना उड़कर सास के हाथ में पहुंच जाता है। यह देख बहू तो वहां से फरार हो जाती है लेकिन फिर होती है बेटे की एंट्री और बेटे को सामने देख सास का गुस्सा फूट पड़ता है और वह उसे जोरदार चांटा लगाती है।

Video पर लोग कर रहे जमकर कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। surbhi_hunny इंस्टाग्राम चैनल इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग ताबड़तोड़ कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा और कर लो लव मैरिज तो दूसरे ने कहा लव मैरिज के ये इफेक्ट भी होते हैं। एक ने कहा ऐसा कुछ नहीं होता है लव मैरिज वाली लड़कियां भी खाना बनाना जानती है तो एक ने कहा आंटी की एक्टिंग काफी रियल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026