---Advertisement---

Viral Video: Bigg Boss 18 पर ट्रोल होने वाले बाबा Aniruddhacharya ने बीवियों पर दिया अद्भुत ज्ञान, यूजर बोला ‘गुरूजी बहुत रोमांटिक हैं ‘

Viral Video: Bigg Boss 18 के प्रीमियर में जाने वाले बाबा Aniruddhacharya कुछ समय पहले काफी ट्रोल हुए थे। इसके बाद इनका एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें, वह बीवियों पर ज्ञान दे रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 24, 2024 6:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अभी हालहि में बाबा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (Aniruddhacharya Ji Maharaj) गूगल पर खूब सर्च किए जा रहे थे। दरअसल, वह Bigg Boss 18 के प्रीमियर पर पहुंचे थे। इसके बाद बाबा को लोग खूब ट्रोल करने लगे थे। ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि, बाबा अनिरुद्धाचार्य को लोगों से माफी तक मांगने पड़ी थी। अभी ये घटना शांत ही हुई थी कि, बाबा का एक Viral Video इंटरनेट पर वायरल होने लगा। इस वीडियो में वह पत्नियों पर अद्भुत ज्ञान दे रहे है। इसे सुनने के बाद एक यूजर ने तो कमेंट ही कर दिया बाबा काफी रोमांटिक हैं।

बीवियों पर Aniruddhacharya Ji Maharaj का अनोखा ज्ञान वायरल

इस Viral Video को gaurigopal871 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 31 अगस्त को अपलोड किया गया था। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है “सारी दुनिया एक तरफ और गुरुजी की कॉमेडी एक तरफ।” इस वीडियो पर 56 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में बाबा अपने एक भक्त से उसकी बीवी के बारे में बोल रहे हैं, “भाई अपनी बीवी को टाइम दिया करो वरना कोई और टाइम दे देगा.. सारे पुरुषों को अपनी-अपनी पत्नियों को समय देना चाहिए। इस पर बाबा का भक्त बोलता है कि, समय नहीं दे पाता हूं..इस पर बाबा ये भी बोलते हैं कि, जब पत्नी का फोन आए तो बोल दिया करो आईलवयू.. जितनी बार उनका फोन आए आईलवयू बोल दिया करो। बाबा का ये मजाक सुनकर लोग हंसने लगे

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस Viral Video को देख एक यूजर लिखता है कि, बाबा जी बहुत रोमांटिक हैं। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “बाबा जी दिन पर दिन खतरनाक होते जा रहे हैं”। एक यूजर मजे लेते हुए लिखता है कि, “मुझे लगा बाबा गुरुजी डिप्रेशन दूर करते लेकिन डिप्रेशन में डाल दिए”। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग फनी इमोजी बनाते हुए भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कौन हैं बाबा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज?

आपको बता दें, बाबा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक प्रसिद्ध धार्मिक कथावाचन के साथ प्रवचन भी देते हैं। सनातन धर्म के प्रमुख साधक के रुप में भी जाने जाते हैं। बाबा गौरी गोपाल आश्रम मथुरा में चलाते हैं। यहां पर गरीबों, वृद्धों और गायों की सेवा की जाती है।यहां पर एक अन्नपूर्णा रसोई भी है जो कि, जरुरतमंदों को भोजन कराती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026