---Advertisement---

Viral Video: गजब बिहार! छपरा में ऑन कैमरा रिकॉर्ड हुई घूसखोरी की वारदात, CO साहिबा बोलीं- ‘थोड़ा बढ़ा के दीजिए’

Viral Video: उत्तर भारत में सियासी राज्यों की बात जब भी की जाती है तो बिहार का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। बिहार के निवासी बड़े गर्व से कहते हैं कि बिहार ने सम्पूर्ण मानवता को शांति और सद्भाव का पाठ पढ़ाया है और यह भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक की धरती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 31, 2024 2:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर भारत में सियासी राज्यों की बात जब भी की जाती है तो बिहार का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। बिहार के निवासी बड़े गर्व से कहते हैं कि बिहार ने सम्पूर्ण मानवता को शांति और सद्भाव का पाठ पढ़ाया है और यह भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक की धरती है। हालाकि बिहार के विभिन्न हिस्सों से जुड़े ऐसे वीडियो कभी-कभी वायरल होने लगते हैं जिसको लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छपरा के तरैया प्रखंड में पदस्थापि सीओ श्रेया मिश्रा रंगे हाथों घूस लेते पकड़ी गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीओ श्रेया मिश्रा 500 रुपये का बंडल स्वीकार कर रही हैं और साथ ही ये भी कह रही हैं कि थोड़ा बढ़ा के दीजिए। छपरा के इस घूसखोर सीओ का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद तरैया प्रखंड में सनसनी मची है और इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक सरकारी अधिकारी को ऑन कैमरा घूस लेते देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो में किसी काम के बदले लेन-देन की बात चल रही है और 500 रुपये का बंडल तरैया अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा द्वारा स्वीकार करते देखा जा सकता है। हालाकि वीडियो में पैसे देने वाले व्यक्ति का चेहरा नहीं सामने आ सका है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बिहार को ‘गजब’ बताया जा रहा है। इस वीडियो को FirstBiharJharkhand के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया है।

‘थोड़ा बढ़ा के दीजिए’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सीओ श्रेया मिश्रा पैसे स्वीकार करती देखी जा सकती है। इतना ही नहीं, वे कहती हैं कि थोड़ा बढ़ा के दीजिए, थोड़ा सा भी कर दीजिए। इसके बाद सामने से आवाज आती है कि हमको कुछ रियात रहेगा तब न, हम लोग तो साथ ही रहेंगे। वायरल वीडियो को लेकर उठते सवालों के बाद श्रेया मिश्रा का कहना है कि ये पुराना वीडियो है और इसे साजिश के तौर पर अब वायरल किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026