---Advertisement---

Viral Video: डायमंड रिंग का इंतजार कर रही लड़की को बॉयफ्रेंड ने दिया अनोखा सरप्राइज, देखते ही लगा जोर का झटका

Viral Video : ब्यॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का पोपट बनाया है. इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 4, 2024 7:05 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लगभग हर लड़की की दिली तमन्ना होती है कि, उसका बॉयफ्रेंड उसे गोल्ड या फिर डायमंड की अंगूठी दे. कुछ लोग अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए ऐसा करते भी हैं. लेकिन कभी-कभी ये ख्वाहिश लड़की को काफी भारी पड़ जाती है. आज के Viral Video में भी कुछ ऐसा ही है. इस वीडियो में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को एक ऐसा सरप्राइज दे देता है, जिसे देख उसे बिजली का जोर का झटका लग जाता है.

लड़के ने गर्लफ्रेंड का बनाया पोपट

इस Viral Video की शुरुआत में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए जैसे ही एंट्री करता है. लड़की खुश हो जाती है. वह लड़की की खुशी को देख उसकी आंखें बंद कर देता है. लड़की को लगता है, उसे डायमंड की रिंग मिलने वाली है. लेकिन लड़का रिंग के बॉक्स से नाखून काटने वाला कटर निकालकर लड़की के हाथ का नाखून काट देता है. ये देखते ही लड़की के चेहरे का रंग उड़ जाता है और होश उड़ जाते हैं और वह सन्ना रह जाती है. ये वीडियो काफी फनी है, इसे कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा बनाया गया है.

Viral Video देख यूजर्स कर रहे फनी कमेंट

Viral Video को sarfaraz.tz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 दिन पहले ही अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 91 हजार लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है “जिंदा हो..”। इसके साथ ही दूसरा यूजर लिखता है “वैसे ऐसा लड़कियों के साथ ही क्यों होता है”. वहीं, एक यूजर लिखता “माशाअल्लाह आज तक का बेस्ट सरप्राइज था”. इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026