Viral Video: MP के धार में लाठी-डंडे के साथ महिला पर टूट पड़े जालिम! वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Viral Video: मध्य प्रदेश के धार में एक महिला को बीच सड़क पर लाठी-डंडे से पीटा गया है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए धार पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Viral Video

फाइल फोटो- प्रतीकात्मक

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन सैकड़ों की संख्या में वीडियो वायरल होते हैं। हालाकि उनमें से कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं जिन्हें देख कर लोगों की रूह कांप उठती है और देखते ही देखते वीडियो से जुड़ा प्रकरण चर्चा का विषय बन जाता है। इस क्रम में मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए मार-पीट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोगों की रूंह कांप जा रही है।

मध्य प्रदेश के धार में लोगों के समूह द्वारा एक महिला को लाठी-डंडे से पीटा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चीख-चिल्ला रही है लेकिन फिर भी जालिम उसे पीटते नजर आ रहे हैं। इस पूरे प्रकरण का संज्ञान धार पुलिस ने ले लिया है और आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मध्य प्रदेश के धार जिले में महिला के साथ हुई मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हिंसात्मक वीडियो को देख कर अलग-अलग लोगों की ओर से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नोट– वीडियो हिंसात्मक है और इसे अपने रिस्क पर देखें।

प्रशासन का पक्ष

धार में महिला के साथ हुए मार-पीट मामले में 7 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट– इस वीडियो के माध्यम से प्रशासन का पक्ष जाना जा सकता है।

Exit mobile version