---Advertisement---

Viral Video: टोल मांगने पर बुलडोजर राजा हुए नाराज, जमकर मचाई तोड़-फोड़, वीडियो देख यूजर्स हुए लोट-पोट

Viral Video: बुलडोजर को आज से पहले आपने काफी अवैध घरों और दुकानों को तोड़ते हुए देखा होगा। लेकिन ऐसा पहली बार देख रहे होंगे जब आपको बुलडोजर अवैध काम करते हुए दिख रहा है। बुलडोजर की इस हरकत पर अब यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी छाया हुआ ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 11, 2024 5:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बुलडोजर को आज से पहले आपने काफी अवैध घरों और दुकानों को तोड़ते हुए देखा होगा। लेकिन ऐसा पहली बार देख रहे होंगे जब आपको बुलडोजर अवैध काम करते हुए दिख रहा है। बुलडोजर की इस हरकत पर अब यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में एक बुलडोजर टोल प्लाजा पर काफी तोड़-फोड़ कर रहा है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इसे बुलडोजर राजा कहकर बुला रहे हैं। इसके साथ ही इस बुलडोजर की काफी निंदा भी कर रहे हैं।

टोल प्लाजा पर बुलडोजर ने की जमकर तोड़-फोड़

इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “टोल मांगने पर बुलडोजर नाराज हो गया। टोल प्लाजा के 2 बूथ तोड़ डाले। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। फिलहाल बुलडोजर जी फरार हैं। छिजारसी टोल प्लाजा, जिला हापुड़ (UP)”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी बुलडोजर में बैठा हुआ है और टोल प्लाजा पर काफी तोड़-फोड़ मचा रहा है। वो JCB मशीन को काफी तेजी से चला रहा है। इस दौरान उसके आस-पास कोई नहीं दिख रहा है और ना ही उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के अंत में किसी की परछाई नजर आती है। जिसमे वह इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहा है। इसे देखते ही ये बुलडोजर चलाने वाले मशीन को पीछे ले लेता है और भागने की कोशिश करता है। इस दौरान साइट में कुछ लोग खड़े हुए देखे जा सकते हैं।

Viral Video पर यूजर्स क्या बोल रहे?

इस वीडियो को जैसे ही इंटरनेट पर यूजर्स ने देखा वो वैसे ही अपनी प्रतिक्रिया देने लगे और बोलने लगे बुलडोजर से टोल मांगा ही क्यों ? वहीं, कुछ लोग गुस्सा दिखाते हुए इस तोड़फोड़ मचाने वाले व्यक्ति पर एक्शन लेने की बात कर रहे है। कुछ लोग इस वीडियो पर काफी हंसी की इमोजी बनाकर मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026