Viral Video: ‘मिर्च सही जगह लगी…’ धुरंधर 2 द रिवेंज देखने के बाद जल भून उठे पाकिस्तानी परिवार, भारतीय यूजर्स ने लिए चटकारे

Viral Video: बैन होने के बाद जो पाकिस्तान धुरंधर देखने में पीछे नहीं है और इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है। वह रणवीर सिंह की फिल्म को देखकर कुछ ऐसा बोल गए जिस पर इंडियन यूजर्स मजे ले रहे हैं।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: धुरंधर द रिवेंज देखने के बाद अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन तक इस फिल्म को लेकर एक अलग ही खुमार देखा जा रहा है लेकिन इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। बावजूद इसके इंटरनेट पर रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर पाकिस्तान की बेकरारी लगातार सामने आ रही है। बैन होने के बावजूद लोग इसे देखने में पीछे नहीं है और पायरेटेड वर्जन तक को देखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच कथित तौर पर एक पाकिस्तानी फैमिली इस फिल्म को देखने के बाद बाहर निकली। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स का कहना है कि मिर्च सही जगह लगी है।

Viral Video में पाकिस्तानी फैमिली ने धुरंधर द रिवेंज को लेकर उगला जहर

वायरल वीडियो की बात करें इसमें आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी फैमिली धुरंधर द रिवेंज देखकर वापस निकलती है। इसे लेकर अपनी अपनी टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान फैमिली मेंबर्स घटिया थर्ड क्लास वाहियात और अजीबो गरीब कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही एक फैमिली मेंबर ने यह भी कहा कि वह भी पाकिस्तान के डायरेक्टर से बात करने वाला है और इसके मुकाबले की फिल्म बनाया जाएगा। वहीं फैमिली मेंबर्स यह भी कह रहे हैं कि धुरंधर तो अक्षय खन्ना की वजह से देखकर थोड़ा सही भी लगा था लेकिन धुरंधर 2 में कुछ भी नहीं है।

धुरंधर 2 पर प्रतिक्रिया देकर पाकिस्तानी ने उड़ा लिया मजाक

वहीं पाकिस्तानी वायरल वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि मीडिया को खुश करने के लिए नहीं कहूंगी लेकिन यह बिल्कुल थर्ड क्लास घटिया फिल्म थी। वीडियो में जिस तरह से पाकिस्तानियों ने अपनी प्रतिक्रिया फिल्म को लेकर दी है इस पर यूजर्स भी मजे लेने लगे। जहां एक यूजर ने कहा जल गए इसे बर्नल दो तो एक ने कहा मिर्च सही जगह लगी है। एक यूजर ने कहा खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे तो एक ने कहा यह बेशर्म है इन्हें शर्म नहीं आती अपनी बेइज्जती देखने खुद ही पहुंच गए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पाकिस्तानी द्वारा फिल्म देखने पर आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं।

वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है और भारतीय यूजर्स मजे लेने में पीछे नहीं है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version