---Advertisement---

Viral Video: कैब ड्राइवर ने यात्री पर जताया कन्नड़ का रौब, बदतमीजी देख लोगों का दिमाग हुआ खराब

Viral Video: कन्नड़ कैब ड्राइवर ने यात्री संग किया गलत व्यवहार। वीडियो देख गुस्से में लाल हुए लोग।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2024 2:37 अपराह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए हम में से कई सारे लोग कैब या फिर ऑटो बुक कर लेते हैं। ऐसे में अगर आपका ड्राइवर आप से ही गुस्से में बात करने लगे और उल्टा-सीधा बोलने लगे तो क्या कहेंगे या फिर क्या करेंगे? इंटरनेट पर एक ऐसा ही Viral Video काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वो बोल रहे हैं कि, कैब ड्राइवर ऐसे कैसे बदतमीजी कर सकता है..अगर गाड़ी में भारतीय यात्री की जगह कोई विदेशी होता तो क्या होता?

गुस्सैल कैब ड्राइवर की हरकतें देख यात्री का दिमाग हुआ खराब

आपको बता दें, इंटरनेट पर एक कन्नड़ कैब ड्राइवर और एक यात्री का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुना और देखा जा सकता है कि, कन्नड़ कैब ड्राइवर किस तरह से अपने यात्री संग बदतमीजी कर रहा है। गाड़ी में बैठा यात्री इस ड्राइवर से सिर्फ AC खोलने को बोल रहा है। लेकिन वो साफ मना कर रहा है। इसके साथ ही ये भी बोल रहा है कि,उसे हिन्दी और इंग्लिश नहीं सिर्फ कन्नड़ भाषा आती है। वो यात्री के साथ काफी गलत व्यवहार कर रहा है।

जिसे देखकर यात्री का दिमाग भी काफी खराब हो रहा है। वो समझ नहीं पा रहा है कि, आखिर कैब ड्राइवर इस तरह से उसे क्यों जवाब दे रहा है। इस बहस के दौरान यात्री वीडियो भी बना रहा है जो कि, अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी है।

Viral Video सोच में डाल रहा

ये वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए ये भी लिखा गया है कि, “कर्नाटक में एसी चालू न करने को लेकर कैब ड्राइवर और एक व्यक्ति के बीच हुई लड़ाई।” इस वीडियो को 20 मई को शेयर किया गया था। जिस पर अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, लोग इस कैब ड्राइवर की हरकतों पर काफी नाराज हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026