---Advertisement---

Viral Video: रेड लाइट पर कार सवारों ने दूसरी गाड़ी के साथ कर दी खौफनाक हरकत, देख सिहर उठेंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सरेआम रेड लाइट पर कार सवारों ने दूसरी गाड़ी के साथ खौफनाक हरकत कर दी। यह मामला कैमरे में कैप्चर हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी तरह-तरह के सवाल खुद से करने लगेंगे क्योंकि यह नजारा काफी अलग और भयावह है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2023 4:48 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार आपको कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो हैरानी में डाल देता है। आपने अक्सर रोड पर लड़ाई झगड़ा होते हुए देखा होगा पर आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए है उसे समझने के लिए आपको दिमाग पर काफी जोर देना पड़ेगा। हाल ही में ट्विटर यानी X पर एक वीडियो वायरल हुआ जो बेस्ट क्लिप्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आखिर क्या है इस वीडियो में

https://x.com/BestFightClip/status/1703204622641369590?s=20

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेड लाइट पर दो गाड़ियां खड़ी है और तभी सफेद रंग की सेडान कार से एक पटाखा जलाकर बगल में खड़ी कन्वर्टेबल कार में फेंक दिया जाता है। पटाखा फेंकने के तुरंत बाद सफेद रंग की कार तेजी से बाई ओर मुड़कर निकल जाती है। वहीं इधर कन्वर्टेबल कार में एक के बाद एक पटाखे के धमाके होने लगते हैं। पीड़ित कार सवार के समझने से पहले ही ये कारनामा उनके साथ हो जाता है। इस हरकत का पूरा वीडियो कन्वर्टेबल कार के पीछे खड़ी एक और कार के डैशबोर्ड कैमरा में रिकॉर्ड हो जाता है।

यूजर्स उठा रहे सवाल

अब ये वीडियो कहां का है इस बारे में अब तक तो कोई जानकारी नहीं मिली है पर इतना जरूर है कि सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है और पूछ रहे है कि आखिर ऐसा क्या मामला था कि यहां कार सवारों ने दूसरे कार में पटाखा फेंकने जैसी गंभीर हरकत की है। ऐसा करने से इस कार में आग भी लग सकती थी और किसी की जान भी जा सकती थी।

अन्य गाड़ियों के लिए भी था खतरा

हालांकि ये वीडियो पूरा नहीं है तो ये भी पता नहीं चला पाया है कि इस घटना में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है। आपने कई बार लोगों को सड़क पर हाथापाई करते और एक दूसरे को नुकसान पहुंचाते देखा होगा पर इस तरह की हरकत करने के बाद अगर ये कार सवार घबरा कर अपनी कार इधर उधर दौड़ा देते तो रेडलाइट पर मौजूद अन्य गाड़ियों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026