---Advertisement---

Viral Video: खुली सड़क पर एक-दूसरे को इस तरह चूमते दिखे कपल, अब खुलेआम प्यार करना पड़ा भारी!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल कार की छत पर बैठकर खुले आम रोमांस करते हुए नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार यह वीडियो चर्चा में है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 17, 2023 12:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में आए दिन वीडियो वायरल होने लगे हैं। कुछ लोग जानबूझकर खुद को वायरल करने के लिए कुछ ऐसी हरकत करते हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी सुर्खियां मिलती है। यह बात सच है कि कई बार उन्हें मजाक का भी सामना करना पड़ता है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होना फिलहाल आम बात है। इस सब के बीच हैदराबाद की सड़क पर एक कपल कुछ ऐसा करते हुए नजर आए जिसे देखने के बाद शायद आपके होश उड़ जाएंगे। यह बात सच है कि प्यार अंधा होता है लेकिन प्यार में यह कपल कुछ ऐसा कर गए जिसकी वजह से उन्हें अब मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

खुलेआम प्यार का इजहार

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे कथित तौर पर हैदराबाद का बताया जा रहा है। यहां एक लव बर्ड इंटरनेट पर चर्चा में है। दरअसल कपल कार की छत से एक दूसरे से इश्क लड़ाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं दोनों खुलेआम किस कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होना तो लाजमी है। इस वीडियो को पीवीएनआरई एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है और इस पर पुलिस को संज्ञान लेने की भी बात कही जा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार की छत से यह कपल दुनिया की परवाह किए बिना एक दूसरे को किस कर रहे हैं।

वीडियो देख भड़क रहे लोग

वीडियो को एक्स चैनल धरानी से शेयर किया गया जिसके कैप्शन में लिखा, “आशा है कि हैदराबाद पुलिस इस और सुरक्षित ड्राइविंग मोद और जनता को होने वाली और सुविधा पर कार्रवाई करेगा।” पब्लिकली इस तरह कार की छत से एक दूसरे से खुलेआम रोमांस करना इस कपल को भारी पड़ रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर कपल पर एक्शन लेने की बात करते नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों अपने क्वालिटी टाइम को एंजॉय कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें सड़क पर चल रही अन्य गाड़ियों और पब्लिक की कोई खबर नहीं है। कुछ लोग इसे संस्कृति के साथ छेड़छाड़ तो कोई इसे कानूनन अपराध बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment