---Advertisement---

साहस या..? महिला पुलिस ने जड़ा थप्पड़ तो भड़क उठा युवक, बदले में दे मारा तगड़ा कंटाप; सोशल मीडिया पर Video Viral

Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से थप्पड़कांड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के कारण ही टीकमगढ़ जिला सुर्खियों में है। वीडियो में एक युवक को बिना सोचे-समझे महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 18, 2024 5:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से थप्पड़कांड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के कारण ही टीकमगढ़ जिला सुर्खियों में है। वीडियो में एक युवक को बिना सोचे-समझे महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ते देखा जा सकता है। थप्पड़कांड से जुड़ा वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद युवक द्वारा किए गए कृत्य की भर-भरकर निंदा हो रही है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स वायरल वीडियो को देख अपने-अपने बुद्धि-विवेक के अनुसार इस कृत्य को संज्ञा दे रहे हैं। कोई इसे साहसिक कदम बता रहा है तो कई युवक के इस कृत्य को मूर्खता भरा कदम करार दे रहा है।

Viral Video से जुड़ा पूरा प्रकरण?

टीकमगढ़ जिले में महिला पुलिसकर्मी को युवक द्वारा जड़े गए थप्पड़ से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद स्पष्ट जानकारी सामने आई है। एनडीटीवी के वीडियो (Viral Video) रिपोर्ट के मुताबिक पूरा प्रकरण टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के दरगवां गांव का है। इस गांव में एक 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मौत का कारण मार्ग दुर्घटना रहा जिसको लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने खरगापुर-बड़ागांव मार्ग को जाम कर दिया।

मार्ग जाम होने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को सड़क से हटाने की जद्दोजहद शुरू हुई। थाना प्रभारी अनु मेघा गुप्ता भी मौके पर पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने मामूली बात पर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। युवक ने न आव देखा न ताव और तुरंत पलटवार करते हुए महिला पुलिकर्मी को कंटाप दे मारा। इस पूरे प्रकरण का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया जो अब तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेचफॉर्म पर वायरल है।

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

दरगवां गांव में किसान की मौत के बाद तनाव की स्थिति उपजने की खबर है। वहीं सोशल मीडिया पर थप्पड़कांड से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में गंभीर चर्चा हो रही है। फिलहाल वायरल वीडियो के मामले को छोड़ मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खरगापुर-बड़ागांव मार्ग और दरगवां में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा और मौके पर शांति स्थापित की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026