---Advertisement---

Viral Video: चुनाव जीतते ही घमंड में चूर हुए क्रिकेटर शाकिब अल हसन, फैन को मारा झन्नाटेदार थप्पड़, वीडियो वायरल

Viral Video: Cricketer Shakib Al Hasan ने चुनाव जीत लिया है। लेकिन उनके थप्पड़ कांड का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 8, 2024 11:57 पूर्वाह्न

sakib
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन अपने काम की वजह से कम बल्कि विवादों के कारण ज्यादा मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में चल रहे चुनावों में खूब रैलियां करते दिखे। क्रिकेटर खुद भी चुनाव लड़ रहा था, इसलिए सभी की नजर शाकिब पर थीं। चुनावों में खूब पसीना बहाने के बाद मगुरा-1 निर्वाचन क्षेत्र से वो जीत भी गए। लेकिन इससे पहले वो जश्न मनाते उन्होंने एक थप्पड़ काडं कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने फैन को जड़ा थप्पड़

ये वीडियो मतदान केन्द्र का बताया जा रहा है। इस वायरल होते वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शाकिब के आस-पास काफी भीड़ है। इस दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है और क्रिकेटर को गुस्सा आ जाता है और वो देखते ही देखते उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। जिसे देखर वहां पर मौजूद लोग काफी हैरान हो जाते हैं। वहीं इनके इस थप्पड़ कांड का ये वीडियो वायरल होने लगता है।

चुनाव जीतने के बाद थप्पड़कांड वायरल

इस घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि, ये चुनाव रिजल्ट से कुछ देर पहले का है वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, ये वीडियो चुनाव परिणाम से एक हफ्ते पहले का है। बेहरहाल मामला जो भी रहा हो लेकिन शाकिब किसी शख्स को थप्पड़ मारते हुए वीडियो में साफ दिख रहे हैं।शाकिब अब विधायक और क्रिकेट कप्तान दो भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके फैंस के बीच इस जीत का जश्न खूब देखने को मिल रहा है। लेकिन इस इस थप्पड़ कांड से वो विवादों में आ गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Virat Kohli

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026