---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर इस हाल में ‘रजनीकांत’ को देख फैंस हुए कंफ्यूज, सच्चाई जानकर ठनक जाएगा माथा

Viral Video: रजनीकांत के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे। यह शख्स साउथ सुपरस्टार की तरह पोज और टशन दिखा रहा है और उन्हें कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह डुप्लीकेट रजनीकांत ट्रेंड में है जो अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 1:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल देखने को मिलते हैं और ऐसे में रजनीकांत का डुप्लीकेट सामने आया है जो फिलहाल वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स से हर कोई हाथ मिलाते हुए नजर आ रहा है। वहीं इन्हें देखने के बाद शायद आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे और यही सोचने लगेंगे की यही है थलाइवा स्टार लेकिन सच्चाई कुछ और है। इस शख्स का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस वीडियो को देखने के बाद यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या यह वही एक्टर है जो अपनी फिल्म के लिए 118 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं लेकिन सच्चाई जानकर आपका भी दिमाग हिल जाएगा।

रजनीकांत स्टाइल में छा गया यह शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह रजनीकांत सड़क पर चल रहे कई लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह शख्स ब्लू कलर की शर्ट शॉर्ट्स और चप्पल में नजर आ रहा है और वह फूल टू रजनीकांत स्टाइल में है। यहां तक कि उनका हेयर स्टाइल और पहनावा रजनीकांत की तरह लग रहा है। अपने लुक्स को चश्मे से कंप्लीट करते हैं। इस शख्स ने रजनीकांत को ही कॉपी किया और ऐसे में फैंस भी कंफ्यूज रह गए हैं। इसे देखने के बाद आप भी यही सोच रहे होंगे कि यही है साउथ सुपरस्टार जो हाल ही में ‘जेलर’ फिल्म में नजर आए थे।

वायरल वीडियो की सच्चाई

हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है। सोशल मीडिया पर इस शख्स को रजनीकांत समझने वाले लोग जरा सावधान हो जाइए क्योंकि रिपोर्ट्स की माने तो यह सिर्फ सुपरस्टार का हमशक्ल है। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स कोच्चि में रहता है और सड़क पर चाय बेचने का काम करता है। इसकी सच्चाई जानने के बाद शायद आपका भी दिमाग हिल गया होगा क्योंकि रजनीकांत का यह डुप्लीकेट पूरी तरह से लोगों को कंफ्यूज कर रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि मीशो से डाउनलोड किया हुआ रजनीकांत तो एक और यूजर ने कहा यार यह तो बिल्कुल ही एक जैसा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 26, 2026