---Advertisement---

Viral Video: मेट्रो में मुंह छिपाए बैठे अक्षय कुमार को देख फैंस रह गए दंग, बोले-‘ये तो स्टार ही नहीं लगता’

Viral Video: मेट्रो में मुंह छिपाए बैठे अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 12, 2024 12:11 अपराह्न | Updated: जनवरी 12, 2024 6:12 अपराह्न

akshay kumar
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग और फिटनेस के दम पर आम और खास सभी के दिलों पर राज करते हैं। वो अकसर कुछ ना कुछ ऐसा काम कर जाते हैं। जिसके कारण यूजर्स उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, वो आम जनता की तरह से मेट्रो का सफर कर रहे हैं। इस दौरान वो अपना चेहरा छिपाए हुए हैं। मुम्बई मेट्रो में वह एक साधारण इंसान की तरह दिख रहे हैं। यही वजह है कि, वहां पर मौजूद लोगों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं जा रहा है।

मेट्रो का सफर करते दिखे अक्षय कुमार

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, अक्षय कुमार मुम्बई मेट्रो में एक अन्य शख्स के साथ बैठे हुए हैं और उनसे बातें करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान मेट्रो के गेट पर एक लड़का खड़ा है, वो अक्षय कुमार के वहां होने से पूरी तरह से बेखबर है। इतना ही नहीं अक्षय कुमार के आस-पास लोग निकल रहे हैं और उन्हें पहचान तक नहीं पा रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार आस-पास नजर बनाए हुए हैं। उनका अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर्स की आ रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक्टर ने ब्लैक कलर का जैकैट और ब्लैक पेंट पहनी हुई है और सिर पर कैप लगाई हुई और चेहरे पर मास्क पहना हुआ है। एक्टर का ये साधारण लुक लोगों को चौंका रहा है। एक्टर जब मेट्रो में थे, इस दौरान उनका ये वीडियो किसी ने बना लिया जो कि, अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अक्षय कुमार के इस वीडियो को देखकर काफी तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, ये तो बिल्कुल भी स्टार नहीं लगते हैं। एक आम इंसान की तरह वह मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 29, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 29, 2026

Rise And Fall 2

सितम्बर 29, 2026

Health Tips

सितम्बर 29, 2026

Vitamin D

सितम्बर 29, 2026

Rajasthan Viral Video

सितम्बर 28, 2026