---Advertisement---

Viral Video: बेखौफ किसान ने पुलिसवालों के सामने तहसीलदार को जड़ा थप्पड़, लोग बोले-“एक ही रेपटे में जमीन पकड़ लिए गुरुजी”

Viral Video: किसान के द्वारा तहसीलदार को थप्पड़ मारने का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 23, 2024 10:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी का फिरोजाबाद जिला एक बार फिर से खबरों में आ गया है. इसकी वजह है यहां पर किसान के द्वारा एक तहसीलदार को पीटे जाने का मामला. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, जिस पर इंटरनेट यूजर की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है. जिस तरह से पुलिस के सामने किसान ने तहसीलदार को पीटा और जमीन पर गिरा दिया उसे देखकर लोग काफी हैरान है. इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि किसान ने तहसीलदार को दो बार मारा एक बार थप्पड़ और दूसरी बार गाड़ी में लात से..

किसान ने तहसीलदार को पीटा

यह पूरी घटना जसराना तहसील की बताई जा रही है .यहां पर एक गांव है नगला तुर्सी बताया जा रहा है कि, यहां पर जमीनी विवाद सुलझाने के लिए तहसीलदार अपनी टीम के साथ पहुंचे थे.

तहसीलदार लालता प्रसाद अवैध जमीन विवाद के लिए आए थे. जैसे ही यहां पर दो लोगों को समझाने पहुंचे इन लोगों में से एक किसान ने तहसीलदार के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया है और थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र और वीरेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है.

Viral Video पर यूजर्स ले रहे मजे

पुलिस कर्मियों और टीम के सामने तहसीलदार के साथ हुई इस बदतमीजी के बाद एसडीएम ने दोनों आरोपियों बड़ा एक्शन लिया है और जेल में डाल दिया है. इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें साफ तौर पर इस लड़ाई-झगड़े को देखा जा सकता है . घटना की ये वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं “एक ही रेपटे में जमीन पकड़ लिए गुरुजी” यह वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026