---Advertisement---

Viral Video: दो गुटों की भयंकर लड़ाई ने लिया बुलडोजर का रुप, बदला लेने के लिए वाटर पार्क पर चला दी JCB, लोग बोले-‘पीटो’

Viral Video: दो गुटों मे काफी भयंकर लड़ाई हुई , जिसके बाद एक ग्रुप बुलडोजर लेकर आ गया और जमकर तोड़ फोड़ की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 7, 2024 1:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इन दिनों लड़ाई के कई सारे वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। जिन्हें देखकर यूजर्स कभी खूब मजे लेते हैं तो कभी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि, ये क्या चल रहा है? आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, दो गुटों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ी कि, एक गुट बदला लेने के लिए बुलडोजर ले आया और वाटर पार्क में जमकर तोड़-फोड़ मचा दी। वाटर पार्क में टूट-फूट होते देख इंटरनेट यूजर्स बोल रहे हैं कि, पकड़कर मारो।

वाटर पार्क में चला बुलडोजर

आपको बता दें, Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “चित्तौड़गढ़ के गंगरार स्थित किंग्स वाटर पार्क में दो गुटों के बीच कलह इतनी बढ़ गई कि एक गुट जेसीबी लेकर वाटर पार्क में आ धमका।”इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, गर्मी से राहत लेने के लिए लोग वाटर पार्क पहुंचते हैं। लेकिन यहां पर दो गुटों में भयंकर कलेश हो जाता है। जिसके बाद इनमें से एक ग्रुप jCB मशीन वाटर पार्क में लेकर आ जाता है और जमकर तोड़-फोड़ मचाता है। इस दौरान नहाने आय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है।

Viral Video पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बुलडोजर लगातार वाटर पार्क में चल रहा है। लेकिन कोई रोक नहीं रहा है। लोगों की भीड़ काफी ज्यादा नजर भी आ रही है। इस लड़ाई की वीडियो को 7 जून यानी की आज ही एक्स अकाउंट पर शेयर की गयी है। जिस पर अब तक 49 हजार व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही काफी सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं कुछ लोग इसे नया बुलडोदर कलेश बता रहे हैं तो कुछ लोग बोल रहे है कि, भीड़ को इन लड़ाई करने वालों को पीटना चाहिए था। अब ये राजस्थान का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026