---Advertisement---

Viral Video: गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारी पर क्यों फुटा युवक का गुस्सा? हेलमेट से पीट-पीटकर किया लहूलुहान; वीडियो वायरल

Viral Video: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद शहर आज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसका खास कारण है गाजियाबाद नगर निगम के दफ्तर से जुड़ा एक वीडियो में जिसमें निगम के एक कर्मचारी की पिटाई होने का दावा किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 14, 2024 3:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद शहर आज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसका खास कारण है गाजियाबाद (Ghaziabad) नगर निगम के दफ्तर से जुड़ा एक वीडियो में जिसमें निगम के एक कर्मचारी की पिटाई होने का दावा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) की मानें को नगर निगम के सिटी जोन में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा एक युवक निगम के बाबू सिराज के व्यवहार के बहुत परेशान हो गया था। अंतत: आज उसने निगम के बाबू सिराज को हेलमेट से पीट-पीटकर किया लहूलुहान कर दिया जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

निगम के कर्मचारी की पिटाई

सोसल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक द्वारा गाजियाबाद नगर निगम में बाबू (क्लर्क) के पद कार्यरत कर्मचारी के पिटाई करने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को ‘लोकेश राय’ नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किया गया है।

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि नगर निगम के सिटी जोन में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा युवक बाबू (क्लर्क) के रवैये से परेशान था। इसके बाद युवक का गुस्सा फुटा और उसने अपने हेलमेट से ही कर्मचारी की पिटाई कर दी और उसे लहूलुहान कर दिया। वायरल वीडियो को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि निगम के कर्मचारियों ने बदले में युवक की भी भरपूर पिटाई की है।

यूजर्स की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर युवक द्वारा नगर निगम कर्मचारी की पिटाई से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘बैरागी’ नामक हैंडल से कहा गया है कि “सिराज नाम से जान पड़ता है कि कोई रिश्वतखोर रहा होगा तभी उसे युवक को गुस्सा आया नहीं तो बिना बात के कोई किसी को मारता नहीं है। अभी उसने मारा तो उसको करने के लिए सारा डिपार्टमेंट आ गया वह उसका काम नहीं हो रहा होगा। नगर निगम में किस तरह से भ्रष्टाचार विभक्त है यह सभी को पता है।”

प्रदीप त्यागी नामक एक्स हैंडल यूजर ने इस वायरल वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “रिश्वतखोरी का सही ईलाज है।” वहीं अरुण कुमार नामक एक्स हैंडल यूजर का कहना है कि “बिना रिश्वत कोई काम नहीं करता है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026