---Advertisement---

Viral Video: सरेआम खून के प्यासे दोस्त ने लड़की को गाड़ी से कुचला, हैवानियत का वीडियो वायरल

Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लड़की को उसी के ही दोस्त ने गाड़ी से कुचलकर मार डाला है। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 27, 2023 4:20 अपराह्न

JAYPUR
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक दोस्त ने होटल के बाहर लड़की और उसके दोस्त को सरेआम कुचला है। इस दौरान लड़की की मौत हो गई है, वहीं लड़का जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। ये वीडियो इतनी हैवानियत से भरा है कि, जो भी इसे देख रहा है उसकी रुह कांप जा रही है। खबरों की मानें तो ये सभी दोस्त राजस्थान पार्टी करने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और दोस्त ही दोस्त के खून का प्यासा बन गया।

गाड़ी से कुचलने का वीडियो वायरल

ये घटना जवाहर सर्किल थाना इलाके में गिरधर मार्ग में स्थित एवरलैंड विश होटल के बाहर की बताई जा रही है। मृतक लड़की का नाम उमा सुथार है जो कि, मध्य प्रदेश के नीमच जिले की रहने वाली है। ये लड़की इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। पुलिस का कहना है कि, उमा सुथार अपने दोस्त राजकुमार के साथ जब होटल से बाहर निकली तो आरोपी मंगेश अरोड़ा और उसकी प्रेमिका से किसी बात पर इन दोनों का विवाद हो गया। जिसके बाद मंगेश ने दोनों पर गाड़ी चढ़ा दी। ये घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1739954651787612533

आरोपी हुआ गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मंगेश अरोड़ा फरार हो गया था। ये आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी के संबंध गैंगस्टर रितिक बॉक्सर से होने की भी खबरें चल रही हैं। लड़की का पोस्टमार्टम हो चुका है । आरोपी को गिरफ्तार करने की भी खबरें चल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026