---Advertisement---

Viral Video: विशाल मेगा मार्ट में चोरी करने वाली लड़की ने काटा तांडव, यूजर बोले- “चोरी फिर सीनाजोरी”

Viral Video: विशाल मेगा मार्ट में चोरी करती पकड़ी गई लड़की ने दिखाई हेकड़ी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2024 4:01 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हम में से काफी लोग कभी ना कभी विशाल मेगा मार्ट जरुर गए होंगे। यहां पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल जाता है। जिसकी वजह से लोग खरीददारी करना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को ये डिस्काउंट भी कम लगता है तभी वो चोरी कर लेते हैं। ये बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख यूजर्स बोल रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग काफी मजे ले रहे हैं। दरअसल, विशाल मेगा मार्ट में एक लड़की को जब चोरी करते हुए पकड़ा गया तो वो खूब तांडव काटने लगी। वो वहां के स्टाफ से काफी बदतमीजी करने लगी। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।

विशाल मेगा मार्ट में लड़की ने की चोरी

चोरी के इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से आज ही शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, एक लड़की और महिलागार्ड के बीच काफी धक्का मुक्की देखने को मिल रही है। वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, वीडियो वाराणसी के विशाल मेगामार्ट का है। यहां पर गार्ड ने चोरी कर रही लड़की को पकड़ा तो उसने जमकर तांडव काटा वो मॉल के स्टाफ से ही लड़ने लगी। जिसके बाद यहां पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई और ये वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

Ghar Ke Kalesh एक्स अकाउंट से इस वीडियो को 27 मई यानी की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। लोग इस चोरी कर रही लड़की की काफी मजाक उड़ा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, डिस्काउंट कम पड़ गया था जो इस लड़की को चोरी करनी पड़ी। वहीं, कुछ लोग बोल रहे हैं कि, ये स्त्री है कुछ भी कर सकती है। इसके साथ ही एक यूजर कमेंट करते हुए बोल रहा है कि, मैं होता तो काफी मारता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026