---Advertisement---

Viral Video: बीमार मां के साथ अंजान शख्स की मदद के लिए बारात रोक कर दुल्हा बना मैकेनिक, नेकदिली और इंसानियत ने जीता सबका दिल

Viral Video: शख्स ने बीच रास्ते में बारात रोककर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गया। आइए जानते हैं आखिर क्यों दूल्हे की नेकदिली की तारीफ की जा रही है और यह वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2026 4:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानियत वाकई काफी अद्भुत चीज है और अक्सर नेकदिली की चर्चा हर जुबान पर होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को ब्याहने के लिए जा रहा होता है लेकिन रास्ते में जब उसे एक अनजान शख्स मदद के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखा। तब वह कुछ ऐसा कर जाता है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ वायरल वीडियो में जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया है।

वायरल वीडियो में दुल्हे ने इस तरह दिखाई दरियादिली

जहां तक इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए लिखा गया कि “दूल्हे ने अस्पताल ले जा रही मां की बाइक ठीक करने के लिए गाड़ी रोकी।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का दूल्हे की ड्रेस में नजर आ रहा है लेकिन उसके चेहरे पर स्माइल है कि वह किसी की मदद कर पा रहा है। वीडियो के साथ यह भी बताया गया है कि अनजान शख्स अपनी बीमार मां को ले जा रहा होता है तभी उसकी बाइक खराब हो जाती है। ऐसे में मदद के लिए दूल्हा आता है और वह पूरी लगन से बाइक ठीक कर रहा होता है।

दुल्हे को लेकर Viral Video में यूजर्स की बढ़ी दीवानगी

वायरल वीडियो को लोग अद्भुत बता रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा गोल्डन हार्ट तो एक ने कहा जिम्मेदार इंसान की यही पहचान होती है तो एक ने कहा हार्ट टचिंग। एक ने लिखा सच में बहुत सुंदर दृश्य है जिसने दिल जीत लिया। एक यूजर ने कहा शादी तो होती रहेगी। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से खूब शेयर किया जा रहा है और लोगों का कहना है कि इस तरह की चीज अगर हर कोई करने लगे तो सब खुश रहे।

वायरल वीडियो को @Ravitiwariii_ x चैनल से 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026