---Advertisement---

Viral Video: हमास के आतंकियों का अनोखा रुप, इजराइली बच्चों को झुलाते और दुलारते आए नजर ; देखें वीडियो

Viral Video: मिडिल इस्ट के देश इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध का क्रम जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हमास के आतंकी छोटे बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 14, 2023 9:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मिडिल इस्ट के देश इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध का क्रम जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हमास के आतंकी छोटे बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कोई उन्हें गोद में लेकर घूम रहा है तो कोई बच्चों को झूला-झुलाते हुए गाना सुना रहा है। दावा किया जा रहा है कि युद्ध के बीच हमास लड़ाकों का के ये बच्चों के प्रति प्रेम है।

इजराइली सेना ने इस वीडियो को अलग नजरिए से अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर लिखा कि आप बच्चों की चोट को देख सकते हैं। ये वो बच्चे हैं जिन्हें हमास के आतंकियों ने उनके ही घरों में बंधक बना रखा है। इस दौरान इजराइली सेना ने ये भी दावा किया कि इन बच्चों के अभिवावकों को हमास के आतंकियों द्वारा मार गिराया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हमास के लड़ाकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके तहत वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि हमास के लड़ाके इजराइली बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि हमास के लड़ाके बच्चों को गोद में लेकर गाना भी गा रहे हैं और उनके साथ खेलते नजर आ रहे हैं। हालाकि इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के कई तरह के मत हैं। कोई हमास के लड़ाकों के बच्चों के प्रति प्रेम की बात कर रहा है तो कोई उनकी क्रूरता का दावा कर रहा है।

इजराइली सेना का दावा

इजराइली सेना ने इस वीडियो को लेकर दावा किया है कि हमास के आतंकियों ने इजराइली बच्चों को उनके ही घरों में बंधक बना लिया है। इस दौरान ये भी कहा गया है कि लोग उन बच्चों की चीख को सुन सकते हैं। सेना का कहना है कि इन बच्चों के माता-पिता अगले कमरे में मृत पड़े हैं। उन्हें आतंकियों द्वारा ही मारा गया है। इजराइली सेना का कहना है कि ये वहीं आतंकी हैं जिन्हें हम मारना चाहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment