---Advertisement---

Viral Video: भक्ति या रील का खुमार? नदी के तेज बहाव में औंधे मुंह जा गिरी युवती; फिर जो हुआ देख चौंक जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया आधुनिक समय का वो प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां यूजर्स अपनी हर एक्टिविटी के बारे में लिखते और कंटेंट पब्लिश करने की इच्छा रखते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 11, 2024 2:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया आधुनिक समय का वो प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां यूजर्स अपनी हर एक्टिविटी के बारे में लिखते और कंटेंट पब्लिश करने की इच्छा रखते हैं। आधुनिक युग की बात करें तो रील (शॉर्ट वीडियो) का भी खूब क्रेज है और लोग मुख्य रूप से पहाड़ों व धार्मिक स्थानों पर जाकर रील बनाने और लोकप्रियता हासिल करने को लालायित हैं।

सोशल मीडिया पर आज एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती को भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना करते देखा जा सकता है। हालाकि पूरा वीडियो देखने के बाद आपके ज़हन में ये सवाल जरुर आएगा कि ये भक्ति है या रील का खुमार? दरअसल युवती पहले भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना करती है और फिर उठ कर नदी तट पर लगे लोहे की पाइप पर चलने की कोशिश में पानी के तेज बहाव में गिर जाती है। दावा किया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा तट पर स्थित विष्णु घाट का है। (Viral Video)

नदी के तेज बहाव में औंधे मुंह जा गिरी युवती

सोशल मीडिया पर एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘शुभम शुक्ला’ नामक यूजर की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना के नाम पर एक युवती रील शूट कर रही थी और तभी अचानक वो अपने कृत्य के कारण नदी के तेज बहाव में औंधे मुंह जा गिरी और बहने लगी।

वायरल वीडियो में इस पूरे प्रकरण को लेकर किए दावे को आसानी से देखा और समझा जा सकता है। हालाकि अंतत: युवती का सौभाग्य रहा कि वो गंगा नदी के धारा की चपेट में आने से बच गई और उसके जीवन की रक्षा भी हो गई। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तराखंड में स्थित हरिद्वार के विष्णु घाट का है।

सावधानी बरतने की जरूरत

सोशल मीडिया के माध्यम से लोकप्रियता हासिल करने के लिए लोग अमूमन रील शूटिंग या फोटो व सेल्फी लेकर अपनी जान खतरे में डालते पाए जाते हैं। अपने तमाम कृत्यों के कारण कोई बहती नदी में गिर जाता है तो किसी की जान सेल्फी के दौरान पहाड़ों से गिरने पर हो जाती है। बता दें कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है और यथासंभव कोशिश करें कि आप बहती नदी, झील, पहाड़ों के अंतिम छोर व अन्य कई खतरनाक स्थानों से दूरी बनाकर रहें ताकि आपकी जान सुरक्षित रह सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026