---Advertisement---

Viral Video: चार धाम यात्रा शुरू होते ही Yamunotri Dham में लोगों का जमावड़ा! अव्यवस्था को लेकर उठे सवाल; देखें वीडियो

Viral Video: उत्तराखंड में इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसका प्रमुख कारण है चार धाम यात्रा की शुरूआत होना।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 11, 2024 5:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तराखंड में इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसका प्रमुख कारण है चार धाम यात्रा की शुरूआत होना। दरअसल 10 मई 2024 को केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए जिसके बाद भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच कर चार धाम यात्रा के जरिए इन धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करने के लिए आ रहे हैं।

हालाकि चार धाम यात्रा के शुरू होने के साथ ही यमुनोत्री धाम से एक बेहद खौफनाक वीजुअल सामने आया है जिसे देखकर लोगों की आंखें चौंधिया जाएंगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि यमुनोत्री धाम के रास्तों पर भीषण जाम लगा हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले तीर्थयात्री इसमे बुरी तरह से फंसे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब खूब सुर्खियां भी बन रही हैं।

Yamunotri Dham में लोगों का जमावड़ा

उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय इलाको में बसे यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इसके तहत देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से चार धाम यात्रा पर आने वाले भक्त यमुनोत्री पहुंच कर दर्शन-पूजन करने की चाह रखते नजर आ रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर यमुनोत्री धाम से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अजीत राठी नामक यूजर ने एक वीडियो अपलोड किया है जिसमे देखा जा सकता है कि यमुनोत्री धाम की सड़कों पर भक्तों की भारी भीड़ लगी हैं। भीड़ का आलम कुछ इस कदर है कि लोगों को पांव स्थिर रखने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बीते शाम का है।

अव्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तराखंड के पवित्र यमुनोत्री धाम को जाने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ सड़को पर इतनी बढ़ गई कि लोगों को अपने पांव स्थिर रखने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम को जाने वाली सड़कों पर उपजे इस स्थिति को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि किस धाम में एक दिन में कितने श्रद्धालु जाएँगे इसको लेकर कोई मैकेनिज़्म क्यों नहीं डेवलप किया जाता? इसके साथ ही ये भी पूछा जा रहा है कि क्या सरकार किसी घटना होने के बाद कोई फॉर्मूला तय करेगी?

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026