---Advertisement---

Viral Video: पिता की गोद से फिसलकर मासूम की हुई मौत, दिल दहला देने वाली घटना कैमरे में कैद

Viral Video: रायपुर के पंडरी में स्थित सिटी सेंटर मॉल से एक दिल दहला देने वाली घटना काफी चर्चा में है। जी हां, यहां एक पिता की गोद से 1 साल की बच्ची गिर गई जिसके बाद मासूम की मौत हो गई। निश्चित तौर पर यह खबर दिल को तोड़ने वाली है क्योंकि इस तरह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2024 2:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रायपुर के पंडरी में स्थित सिटी सेंटर मॉल से एक दिल दहला देने वाली घटना काफी चर्चा में है। जी हां, यहां एक पिता की गोद से 1 साल की बच्ची गिर गई जिसके बाद मासूम की मौत हो गई। निश्चित तौर पर यह खबर दिल को तोड़ने वाली है क्योंकि इस तरह एक मासूम की मौत वह भी पिता के हाथ से वाकई काफी शॉकिंग है। सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर और देखते हैं यह वीडियो जो है चर्चा में।

इस तरह हुई मॉल में दुर्घटना

कहते हैं सावधानी हटी दुर्घटना घटी और कुछ ऐसा ही हुआ रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में जहां एक पिता अपने 1 साल के बच्चे को गोद में लेकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ मॉल घूमने पहुंचे। उन्हें नहीं पता था कि आज उन्ही के हाथ से कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता की गोद में मासूम है और वह एक्सीलेटर चढ़ने वाले हैं। तभी उनका करीब 5 साल का बेटा एक्सीलेटर पर चढ़ने की कोशिश करता है जिसे पिता रोक रहे होते हैं। ऐसे में गोद से बच्चा फिसल कर तीसरी मंजिल से गिर जाता है।

Viral Video देख लोग जता रहे हैं दुख

ऊंचाई से गिरने के बाद मासूम को आनन-फानन में वही पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बच्चों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है और लोग इस पर दुख जता रहे हैं। यह घटना जिस तरह घटित हुई वह किसी के भी दिल को तोड़ने के लिए काफी है। Ammar Raza एक्स एकाउंट से जारी इस वीडियो के साथ कैपश्न में लिखा, “रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में दिलदहला देने वाली घटना, एस्केलेटर चढ़ते परिजन के हाथ से छूटा बच्चा। तीसरे माले से गिरने से मासूम की मौत।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026