---Advertisement---

Viral Video: नदी के बीच में Mahindra Thar को दौड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे निकाला सारा टशन, देखें वीडियो

Viral Video: Mahindra Thar का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसे लोग नदी में दौड़ा रहे थे। पुलिस ने एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 26, 2023 2:24 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 26, 2023 4:51 अपराह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारतीय कंपनी महिन्द्रा की जब भी बात होती है तो सभी का ध्यान इसकी बेहद जबरदस्त और युवाओं की सबसे प्रिए थार पर जरुर जाता है। थार का लुक हो या फिर फीचर्स ऑफ रोड राइड करने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस गाड़ी का अलग ही जलवा है। यही वजह है कि, युवा वर्ग को ये काफी पसंद आती है। वैसे महिन्द्रा की थार को पहाड़ों पर तो आपने खूब दौड़ते हुए देखा होगा, हो सकता है कि, इसका अनुभव भी किया हो। लेकिन इस वायरल वीडियो के देखने के बाद शायद आप ऐसी हरकत ना करें।

नदी में थार दौड़ाने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से नदी के बीच में महिन्द्रा थार को दौड़ाने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखेन के बाद कुछ लोग गाड़ी की तारीफ कर रहे थे तो वहीं, कुछ लोग कमेंट करते हुए इस तरह का रिस्क ना लेने की सलाह दे रहे थे। क्योंकि जिस तरह से नदी और पहाड़ों के बीच में ये थार दौड़ रही है , वहां एक छोटी सी भी गलती हो जाती है तो इस गाड़ी को चलाने वाले काफी मुसीबत में पड़ सकते थे।

हिमाचल पुलिस ने लिया एक्शन

अब इस वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है। ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का है। इसकी जानकारी हिमाचल पुलिस ने एक्स पर वीडियो जारी करके दी है। इसके साथ ही एक्शन की भी बात कही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक्स पर लिखा, ” लाहौल और स्पीति की चंद्रा नदी में थार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चालान जारी किया गया। एसपी मयंक चौधरी ने कहा, “हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक थार जिला लाहौल स्पीति में चंद्रा नदी को पार कर रही है। उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चुनौती दी गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी इस तरह का अपराध न करे।” भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए इस स्थान पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026