---Advertisement---

Viral Video: ‘तेरी ट्रेन है..’ कान में फोन हाथ में सिगरेट, लड़की को यात्रियों ने टोका तो मचा दिया बवाल, यूजर बोला ‘त्रिया चरित्र’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वो ट्रेन के अंदर सिगरेट पी रही है। जब उसे टोका जाता है तो वो बवाल मचा देती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 15, 2025 1:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वो ट्रेन के अंदर सिगरेट पी रही है। जब उसे ऐसा ना करने के लिए टोका जाता है तो वो वीडियो बनाने वाले युवक पर ही टूट पड़ती है। वो जमकर बवाल मचाती है। इसके साथ ही ये भी कहती है कि, तेरी ट्रेन है क्या? लड़की लगातार अपनी वीडियो रिकॉर्ड किए जाने से नाराज है। इसके साथ ही टीटीई के सामने अपने आप को सही बता रही है। लड़की की हरकत को देख एक यूजर लिखता है, ‘त्रिया चरित्र’।

ट्रेन में सिगरेट पीती लड़की ने मचाया बवाल

ये Viral Video सोशल मीडिया पर अब आग की तरह फैल रहा है। इसे Mayank Burmee नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की ट्रेन के अंदर फोन पर बात कर रही है। उसके दूसरे हाथ में सिगरेट है। जब लोग उसे टोकते हैं तो पहले तो बाहर जाने के लिए बोलती है। लेकिन जब उसे पता चलता है उसकी वीडियो बन रही है तो वो गुस्से में लाल हो जाती है। इसके बाद युवक से भिड़ जाती है। लड़की वीडियो बना रहे लड़के से बोल रही है तेरी ट्रेन नहीं है। पूरी तरह में जमकर बवाल मचाने वाली लड़की को रोकने के लिए टीटीई को बुलाया जाता है। इसके बाद वो बोल रही है , उसे लोग फंसा रहे हैं ।

Viral Video पर रेलवे की प्रतिक्रिया

ट्रेन का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 15 सितंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1 लाख 13 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, रेलवे सेवा की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है। जिसमें लिखा है “कृपया अपना पीएनआर/यूटीएस नंबर और मोबाइल नंबर, अधिमानतः डीएम के माध्यम से, साझा करें ताकि हम तुरंत कार्रवाई कर सकें।आप अपनी समस्या सीध http://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी दर्ज करा सकते हैं या त्वरित समाधान के लिए 139 डायल कर सकते हैं। आरपीएफ इंडिया।” इस वीडियो पर यूजर्स के भी कमेंट आ रहे हैं। एक लिखता है, “इसीलिए वीडियो जरूरी होता है त्रिया चरित्र में माहिर होती है…अगर वीडियो ना हों तो ये छेड़छाड़ का मुकदमा लगा दे पुलिस महिला से जब भी वाद हो वीडियो जरूरी है।” दूसरा लिखता है, “इनके पिता या माता ने कभी इन लोगो को बहाने बनाने पर पटक कर धोया नही इसीलिए इनकी ये हरकतें हैं।”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026