---Advertisement---

Viral Video: पेड़ से होने लगी पैसों की झमाझम बारिश, इस नजारे को देख लोग हुए हक्के बक्के

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें पेड़ से पैसे गिर रहे हैं और इसे नकल करने वाले एक शख्स की हालत खराब हो गई। यह एक प्रैंक वीडियो है जो वाकई काफी मजेदार है। इसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे और आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 1:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में प्रैंक वीडियो वायरल होना तो जैसे बड़ी बात नहीं है। आजकल हर तरह के वीडियो खूब देखने को मिलते हैं लेकिन इस सबसे अलग एक ऐसा वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। यह वीडियो वैसे तो प्रैंक है लेकिन इसे देखने के बाद शायद आप शॉक्ड भी रह जाएंगे। दरअसल वीडियो में एक शख्स जब पेड़ को लात मारता है तो उससे पैसे की बारिश होने लगती है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और इसे अंत तक देखने के बाद आप आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी सच्चाई।

वीडियो को देख चौंक जाएंगे आप

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क किनारे लगे पेड़ के पास जाता है और फिर उस पर लात मारने लगता है। जब जब वह पेड़ पर लात मारता है तो नोट गिर रहे होते हैं। ऐसे में वह शख्स नोट का बंडल लेकर वहां से चला जाता है। वहीं इसे देखने वाले सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। उस शख्स के जाने के बाद एक और शख्स उस पेड़ के पास आता है और इसे हिलाकर पैसे गिराने की कोशिश करता है। जब वह शख्स पेड़ को पकड़ता है तो उससे पानी की बौछार होने लगती है।

नजारा देख लगातार हंस रहे लोग

वहीं जब शख्स पर पानी की बौछार होती है तो वह काफी गुस्से में नजर आता है। इससे इतना तो साफ है कि उस शख्स के साथ प्रैंक हो गया। दरअसल ऐसा हो सकता है कि पेड़ पर कोई एक शख्स बैठा हुआ है जो इस तरह का प्रैंक कर रहा था। इंस्टाग्राम चैनल करण रोचलानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं यूजर्स लालच बुरी बला बता रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मोस्ट वायरल प्रैंक पैसा ही पैसा” और इसे देखने के बाद यूजर्स का हंस-हंसकर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 26, 2026