---Advertisement---

Animal Viral Video: पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में बंदर ने लगाई सेंध, किया कुछ ऐसा अधिकारी का पिघला गया दिल

Animal Viral Video: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में खूब ठंड देखने को मिल रही है। हर तरह कंपा देने वाली सर्दी ने इंसानों से लेकर जानवरों तक का काफी बुरा हाल कर दिया है। इस भीषण ठंड से बचने के लिए लोग कभी आग का तो, कभी हीटर का सहारा ले रहे हैं। इस ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 20, 2024 6:00 अपराह्न

viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में खूब ठंड देखने को मिल रही है। हर तरह कंपा देने वाली सर्दी ने इंसानों से लेकर जानवरों तक का काफी बुरा हाल कर दिया है। इस भीषण ठंड से बचने के लिए लोग कभी आग का तो, कभी हीटर का सहारा ले रहे हैं। इस दौरान जानवर भी गर्माहट की तलाश में हैं। इस बीच ठंड से बुरी तरह से कंप रहे एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस Animal Viral Video में देखा जा सकता है कि, वह मौका देखते ही पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में घुस जाता है और वहां पर लगे हीटर में खुद को गर्म करने लग जाता है।

पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में हीटर तापते बंदर का Video Viral

इस Viarl Video में देखा जा सकता है कि, बंदर कितनी बुरी तरह से कांप रहा है। बंदर को हीटर की गर्मी काफी अच्छी लग रही है। यही वजह है कि, वह बिना पुलिस अधिकारी से डरे अपने हाथों को खड़ा करके गर्म करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच पुलिस अधिकारी भी वहां आ जाता है और उसका दिल ये सबकुछ देख कर पिघल जाता है। वह बंदर को अपने हाथों से सहलाने लग जाते हैं। इस दौरान वह बंदर को भी प्यार करते हैं। बंदर भी बिना डरे वहां पर हीटर की आंच सेकता रहता है और थोड़ी देर बाद वहां से चला जाता है।

Animal Viral Video को देख पसीजा यूजर्स का दिल

अब इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR नाम के एक्स पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘सर्दी से ठिठुरता एक बंदर जब अचानक पुलिस कमिश्नर कैम्प कार्यालय के अंदर घुस आया और हीटर के सामने आकर बैठ गया तो ड्यूटी पर तैनात SIअशोक कुमार गुप्ता ने उसकी परेशानी समझ कर बैठे रहने दिया और प्यार से सहलाया भी थोड़ी देर बाद बन्दर भी बिना कुछ नुकसान पहुंचाये आराम से चला गया।#UPPCares’ SI। अशोक कुमार गुप्ता के इस वीडियो पर यूजर्स के द्वारा जमकर प्रतिक्रिया दी जा रही है। इसके साथ ही यूजर्स उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udaipur Viral Video

जुलाई 2, 2026

Randeep Hooda

जुलाई 2, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 2, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 2, 2026

Health Tips

जुलाई 2, 2026

Weight Loss

जुलाई 2, 2026