---Advertisement---

Viral Video: बेंगलुरु यूट्यूबर के घर पर पड़ोसियों ने किया अटैक, लाइव स्ट्रीम पर कैद हुई घटना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यूट्यूब स्ट्रीमिंग से परेशान होकर एक शख्स के घर पर पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2024 12:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बेंगलुरु में एक यूट्यूबर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंग। जी हां, दरअसल इस यूट्यूबर के घर पर पड़ोसियों ने अटैक किया वह भी गुस्से में लेकिन क्यों इसकी वजह शायद आपको दंग कर देने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इस बात का खुलासा हो गया कि आखिर क्यों पड़ोसियों ने यूट्यूबर के घर पर किया अटैक और लाइव स्ट्रीमिंग पर यह घटना कैद हो गई है जिसका वीडियो अब फिलहाल खूब चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो है सुर्खियों में।

घर की हालत देख रह जाएंगे हैरान

बेंगलुरु के इस यूट्यूबर को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी लाइव स्ट्रीमिंग की वजह से उसके घर पर अटैक किया जाएगा लेकिन हुआ कुछ ऐसा जो हर यूट्यूबर के लिए किसी झटके से काम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के यूट्यूबर लाइव स्ट्रीमर मैकेनिक पांडे पर हमला किया गया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वीडियो बनाने वाले इस यूट्यूब के घर की क्या हालत हुई है क्योंकि पड़ोसियों ने अपना पूरा गुस्सा उस पर उतार दिया।

क्या है ये माजरा

इस वीडियो को वायरल करते हुए कैप्शन में इस बात का खुलासा हुआ कि पड़ोसी यूट्यूबर से इस बात से खफा थे क्योंकि रात को उनकी नींद डिस्टर्ब होती है। लाइव स्ट्रीमिंग की वजह से प्रकाश और काफी शोर सुनाई देती है। लाइट और शोरगुल से पड़ोसी सो नहीं पाते हैं जिस वजह से उन्होंने अपना सारा गुस्सा यूट्यूबर के घर पर उतारा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्थर बाजी से यूट्यूबर के घर की क्या हालत हुई है।

लोग कर रहे जमकर रिएक्ट

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कई यूजर्स ऐसे हैं जो यूट्यूबर के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोगों का कहना है कि एक इंसान अपनी मेहनत और लगन के जरिए पैसे कमा रहा है तो पड़ोसियों को क्या दिक्कत है यह बहुत ही गलत है भगवान कभी माफ नहीं करेंगे। तो एक यूजर ने यह लिखा कि यूट्यूब चैनल को प्रमोट करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026