---Advertisement---

Viral Video: बिना पट्टे के कुत्ते को घुमा रहे मालिक ने सरेआम दिखाई दादागिरी, विरोध करने वाले शख्स की कर दी ये हालत

Viral Video: एक शख्स की हुई कुत्ते मलिक के साथ भिड़ंत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग जता रहे हैं नाराजगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2024 3:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पालतू कुत्ते की वजह से आए दिन सोशल मीडिया पर क्लैश देखने को मिलता है। कभी यह खबर सामने आती है कि कुत्ते के काटने पर पड़ोसी ने किया हंगामा तो कभी खबर आती है कि पालतू कुत्ते ने मलिक को ही बना लिया शिकार। बच्चे पर हमले की खबर भी काफी सुर्खियों में रही थी। इस सबके बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे बेखौफ होकर एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा है। इससे भी परे उसने कुछ ऐसी हद कर दी जो अब चर्चा में है।

बेखौफ घूम रहा कुत्ता

किसी पालतू कुत्ते के काटने पर काफी नियम और कानून बनाए गए हैं और आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। हालांकि इस सबके बीच जो वीडियो वायरल हो रहा है वह किसी को भी आग बबूला कर देने के लिए काफी है। इस वीडियो में कुत्ते के मालिक और एक शख्स के बीच रोड पर लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता कैसे बिना पट्टे के घूम रहा है और मालिक भी फुल रौब में नजर आ रहा है।

कुत्ते के मालिक ने शख्स पर उठाया डंडा

वीडियो देखने के बाद इतना तो साफ जाहिर है की मोटरसाइकिल पर सवार एक शख्स ने कुत्ते को इस तरह घूमने के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की और इसका विरोध किया। ऐसे में मालिक उससे भिड़ गया। वह फूल टशन में यह बोलते हुए नजर आ रहा है कि तुम मुझे शूट करोगे तुम वीडियो बना रहे हो और कुत्ता पास में खड़ा मोटरसाइकिल को सूंघे जा रहा है। वहीं वीडियो का अंत आपको हैरान कर देगा क्योंकि जब शख्स यह कहता है कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज करेगा तो मालिक उस पर डंडा उठा लेता है।

लोग जता रहे नाराजगी

इस वीडियो को @gharkekalesh एक्स चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अब तक 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और कुत्ते के मालिक पर सबका गुस्सा फूटा है। लोग इस पर एक्शन की मांग भी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026