---Advertisement---

Viral Video: चोरी फिर सीनाजोरी! बिना टिकट स्लीपर में घुसे लोगों की दादागिरी, बेबस यात्री चाहकर भी कुछ नहीं कर सके, देखें वीडियो

Viral Video: स्लीपर कोच में बिना टिकट के कुछ लोगों ने किया कब्जा महिला का फूटा गुस्सा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2024 1:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में अकसर सीट को लेकर लड़ाई होती रहती है। जिसकी वीडियो भी काफी वायरल होती है। ये नजारा अकसर लोग देखते भी रहते हैं लेकिन कोई कार्रवाई ना होने के कारण वो बस वीडियो बनाकर ही रह जाता हैे। आज Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक महिला अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार का वीडियो बना रही है और बोल रही है कि, स्लीपर डिब्बे में जनरल डिब्बे के लोग आकर बैठ गए हैं और उनकी सीट पर कब्जा कर लिया है। जब स्लीपर के यात्री इन लोगों को जाने को बोल रहे हैं तो ये दादागिरी दिखा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स को अपने साथ घटि घटनाओं की याद आ गई है।

ट्रेन में सीट को लेकर हुआ कलेश

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि, भारतीय रेलवे के स्लीपर कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं लोग। इस वीडियो को एक महिला बना रही है और बता रही है कि, किस तरह से बिना टिकट के ये लोग स्लीपर कोच में आ गए हैं और नहीं जा रहे हैं। इसके साथ ही महिला वीडियो बनाते हुए ये भी बोल रही है कि, इन लोगों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाही नहीं हो रही है। उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्लीपर कोच पुरी तरह से यात्रियों से भरा हुआ है। स्लीपर कोच का जिन लोगों के पास टिकट है वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को रविवार यानि की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 42 हजार व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है। कुछ लोग कमेंट करते हुए अपने साथ हुए इस तरह से हादसे के बारे में बता रहे हैं तो कुछ लोग ट्रेन में घटने वाली इस घटना को बेहद सामान्य बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। जिसे देखने के बाद काफी लोग सवाल भी उठा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026