---Advertisement---

Viral Video: भीड़ के सामने प्लस साइज लड़के ने डांस कर लगाई आग, ऐसे मूव्स देख फटी रह गई सबकी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक जाती है। निश्चित तौर पर एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। आप इसे भरसक इंजॉय करेंगे। दरअसल एक प्लस साइज लड़का अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहा है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2023 12:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं कि डांस और कला भगवान की देन होती है और निश्चित तौर पर कुछ लोग इस बात को साबित करने में कामयाब होते हैं। सोशल मीडिया पर एक प्लस साइज लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसने इस बात को साबित कर दिया कि फिट बॉडी ही डांस के लिए काफी नहीं होता है। प्लस साइज होने के बावजूद वह लोगों के दिलों में कब्जा जमाने में कामयाब हुआ है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे।

लड़के का कॉन्फिडेंस देखने लायक

https://www.youtube.com/shorts/SqSJUGLrOuI?feature=share

यह वीडियो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। दरअसल यह प्लस साइज लड़का भीड़ के सामने अपने कॉन्फिडेंस से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहा है। शर्ट और डेनिम पहनकर यह लड़का किसी इवेंट में डांस कर रहा है। वह डीजे की धुन पर अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी उसकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। निश्चित तौर पर इस डांस को देख स्लिम लड़कियां भी शरमा जाए क्योंकि बेबाक होकर यह लड़का अपने वजन को इग्नोर कर कॉन्फिडेंस दिखा रहा है।

डांस देख लोग कर रहे तारीफ

परम यूट्यूबर यूट्यूब से जारी इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कमेंट में लोग इस लड़के के कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “साइज मायने नहीं रखता है जब आपके पास कॉन्फिडेंस हो।” एक और यूजर ने लिखा, “भगवान का दिया हुआ तोहफा प्लीज इसे बरकरार रखें।” एक और यूजर ने कहा, “बहुत अच्छा आपकी खुशी डांस में देखने लायक है।” एक और यूजर ने कहा, “आप आगे बढ़ते रहे”। तो दूसरे ने कहा, “बहुत क्यूट हो भाई आपको सेल्यूट इतना वजन होने के बाद भी बहुत अच्छा परफॉर्म किया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026