---Advertisement---

Viral Video:हनी सिंह के गाने पर दिल्ली कॉलेज में प्रिंसिपल ने लगाए जोरदार ठुमके, देख आप भी कहेंगे ‘वाह भई वाह’

Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ इस कदर वायरल हो रहा है कि इसे देखने के बाद आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल यहां कॉलेज फेस्ट में स्टूडेंट ही नहीं प्रिंसिपल भी धमाकेदार डांस कर रही हैं और उनके साथ वहां मौजूद छात्राएं दे रही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2024 6:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ इस कदर वायरल हो रहा है कि इसे देखने के बाद आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल यहां कॉलेज फेस्ट में स्टूडेंट ही नहीं प्रिंसिपल भी धमाकेदार डांस कर रही हैं और उनके साथ वहां मौजूद छात्राएं दे रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हल्ला मचना तो लाजमी है। इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल कल्चरल फेस्ट का यह वीडियो है जो तीन दिवसीय इवेंट कॉलेज में आयोजित किया गया था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा में है।

Viral Video में प्रिंसिपल ‘हाई हील्स’ पर थिरकती आई नजर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉलेज की प्रिंसिपल छात्राओं के साथ पहले तो रैंप वॉक करती है। इसके बाद हनी सिंह के गाने ‘हाई हील्स’ पर थिरकती हुई नजर आती है। इस दौरान प्रिंसिपल के चेहरे का एक्सप्रेशन और उनके ठुमके किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। वह छात्राओं के साथ जिस तरह डांस परफॉर्मेंस को इंजॉय कर रही है यह इस Viral Video को खास बना रही है और एनर्जी तारीफ के लायक है।

Viral Video में प्रिंसिपल साड़ी में रैंप वॉक करती हुई आई नजर

यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखने के बाद हैरान रह गए हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शंस मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे प्रिंसिपल्स कहां मिलते हैं” तो दूसरे ने कहा, “यह सच में खास है और खूब मजा आया।” वायरल वीडियो में प्रिंसिपल साड़ी में रैंप वॉक करती हुई नजर आई और वह जिस तरह से हाई हील पहन कर हनी सिंह के गाने पर ठुमके दिख रही है वह उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026