---Advertisement---

Viral Video: दौड़ के कॉम्पिटिशन में जीत को ताख पर रखकर इन 2 लड़कियों ने किया कुछ ऐसा, देख भावुक हो जाएंगे आप

Viral Video: लोग अपनी जीत के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते हैं लेकिन इस कॉम्पिटिशन में 2 लड़कियों ने कुछ ऐसा किया कि वह लोगों के दिल को जीत गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2024 5:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जीत का जज्बा हर किसी में होता है। लोग कॉम्पिटिशन में उतरते ही हैं जीत के लिए और कभी-कभी इस जीत को हासिल करने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। लेकिन इस सबसे परे एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप इमोशनल हो जाएंगे। आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या वास्तविकता में भी ऐसा हो सकता है। क्या ऐसे लोग भी होते हैं जो जीत से पड़े इंसानियत को मानते हैं। यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा। कॉम्पिटिशन के बीच अपने विरोधियों की मदद करते हुए 2 लड़की ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप भावुक हो जाएंगे।

जीत को इन 3 लड़कियों ने साथ में बांटा

दरअसल इस वीडियो की शुरुआत होती है दौड़ लगा रही एक लड़की से जो सबसे आगे होती है लेकिन वह अचानक गिर जाती है। उसके बाद एक लड़की उसे उठाने लगती है और फिर तीसरे की एंट्री होती है। वह चाहती तो फिनिश लाइन तक जा सकती थी आसानी से लेकिन वह आगे बढ़कर फिर रुक जाती है और फिर उस रनर के पास पहुंच जाती है जो फिनिश लाइन से पहले गिरी होती है। दोनों लड़कियां उस लड़की को संभालती है और फिर एक साथ तीनों फिनिश लाइन तक पहुंचाती हैं। वहीं अपनी जीत को वह रनर उन दोनों लड़कियों के साथ भी बांटती है।

इस वीडियो को मिल गए इतने व्यूज

वीडियो लोगों को काफी भावुक कर रहा है और इस पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा स्पोर्ट्समैनशिप बेस्ट पर है तो एक ने कहा यह वाकई दिल को छूने लायक है। एक यूजर ने कहा इंसानियत अभी भी जिंदा है तो दूसरे ने कहा असली विनर तो ये है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि “कभी-कभी जीत ज्यादा जरूरी नहीं होती है। एक रनर फिनिश लाइन से ठीक पहले गिर गई और फिर उनके विरोधी यह जानते थे कि उसके लिए रेस खत्म करना कितना जरूरी है। इसलिए इस कॉम्पिटिशन में एकजुटता कायम रही आप क्या करते।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026