---Advertisement---

Viral Video: अजमेर में मारपीट के भेंट चढ़ा ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम, लात-घूसे चलता देख तमाशबीन बने रहे लोग; देखें वीडियो

Viral Video: शारदीय नवरात्रि का पहर जारी है। आज इसी क्रम में दुर्गा अष्टमी तिथि है और लोग 'मां महागौरी' की अराधना कर रहे हैं। नवरात्रि (Navratri 2024) के इस दौर में डांडिया का चलन भी तेजी से बढ़ा है और अब 'डांडिया नाइट' (Dandiya Night) का आयोजन उत्तर भारत के कई राज्यों में भी किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 10, 2024 4:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शारदीय नवरात्रि का पहर जारी है। आज इसी क्रम में दुर्गा अष्टमी तिथि है और लोग ‘मां महागौरी’ की अराधना कर रहे हैं। नवरात्रि (Navratri 2024) के इस दौर में डांडिया का चलन भी तेजी से बढ़ा है और अब ‘डांडिया नाइट’ (Dandiya Night) का आयोजन उत्तर भारत के कई राज्यों में भी किया जा रहा है। हालाकि कभी-कभी ‘डांडिया नाइट’ के दौरान नृत्य से इतर मारपीट से जुड़ा कुछ ऐसा क्लिप आ जाता है जिसको लेकर चर्चा छिड़ जाती है।

सोशल मीडिया पर डांडिया नाइट कार्यक्रम से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच लात-घूसे चलते देखा जा सकता है। वहीं दर्जनों की संख्या में खड़े लोग तमाशबीन बनकर नज़ारे का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। हालाकि वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद अब मामले का संज्ञान पुलिस ने ले लिया है और नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन दिए हैं।

Ajmer में मारपीट के भेंट चढ़ा ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम

राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित गढ़वाल पैलेस में ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिलाओं के समूह द्वारा नवरात्रि पर्व को खास बनाने की दिशा में कई कार्यक्रम किए जा रहे थे। हालाकि तभी किसी बात को लेकर पुरुषों के बीच कहा-सुनी हो गई जो कि देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। कहा-सुनी से शुरू हुआ खेल मारपीट में बदला और लात-घूसा चलने के साथ ‘डांडिया नाइट’ पूरी तरह से भंग हो गया। इस पूरे प्रकरण का वीडियो ‘मरूधरा टूडे’ नामक एक्स हैंडल से जारी किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आश्चर्य की बात ये है कि दर्जनों की संख्या में लोग तमाशबीन बनकर मारपीट का नजारा देख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल (Viral Video) होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बनी हैं।

पुलिस ने लिया Viral Video का संज्ञान

राजस्थान के अजमेर में ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट से जुड़ा वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अजमेर पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस मामले में मारपीट करने वाले युवकों को डिटेन कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझाकर आरोपियों पर नियमानुसार सजा दिलाने का काम किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026